Advertisment

Nigeria Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद पर किया हमला, 16 लोगों की मौत

Nigeria Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद पर किया हमला, 16 लोगों की मौत Nigeria Attack: Gunmen attack mosque, 16 killed

author-image
Bansal News
Terrorist Attack: पिछले तीन वर्ष में देश में 1034 आतंकवादी हमले, इतने जवान हुए शहीद

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि अन्य का अपहरण कर लिया । एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। हमला बृहस्पतिवार को नाइजर राज्य के मशेगु इलाके में बआरे गांव में हुआ। स्थानीय सरकार के चेयरमेन अल हसन ईसा माजाकुका ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों हमलावर गांव में घुसे और मस्जिद में इबादत कर रहे लोगों की हत्या कर उनका सामान लूट लिया।

Advertisment

अधिकारी ने फोन पर एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को बताया, ''वे (बंदूकधारी) काफी खतरनाक थे। उन्होंने हमारे 16 लोगों की हत्या कर दी और कई का अपहरण कर लिया। हम अपहरण किये गए लोगों की संख्या नहीं जानते। '' नाइजीरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या केवल नौ बताई है।

violence in nigeria terrorist attack terror attack northern nigeria nigerian top stories Nigerian nigeria terror attack nigeria school attack nigeria school Nigeria News nigeria latest news nigeria kidnapping nigeria bomb nigeria boko haram nigeria attack nigeria abduction nigeria (country) Nigeria fulani herdsmen in nigeria blamed for attack on church boko haram nigeria boko haram attack attacks attack nigeria attack in nigeria attack
Advertisment
चैनल से जुड़ें