Advertisment

Nick Jonas Jiju: रेड कार्पेट में फोटोग्राफर कह रहे थे "जीजू", क्या बोले गायक निक जोनास

अमेरिकी गायक निक जोनास ने कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से विवाह के बाद भारत में बहुत से लोग उन्हें ‘‘जीजू’’ बुलाते हैं।

author-image
Bansal News
Nick Jonas Jiju:  रेड कार्पेट में फोटोग्राफर कह रहे थे

नई दिल्ली। Nick Jonas Jiju: अमेरिकी गायक निक जोनास ने कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से विवाह के बाद भारत में बहुत से लोग उन्हें ‘‘जीजू’’ बुलाते हैं और कई उपनाम सुनकर उन्हें खुशी होती है। निक हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां प्रस्तोता ने उनसे ‘‘जीजू’’ पुकारे जाने पर प्रश्न किया।

Advertisment

रेड कार्पेट में फोटोग्राफर कह रहे थे जीजू

इस पर उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग ऐसा कहते हैं। हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे। रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे ‘जीजू’ बुला रहे थे।’’ बीबीसी के शो के दौरान प्रस्तोता ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें ‘‘निकुआ’’ कह रहा था, इस पर निक ने कहा ‘‘हां मैंने सुना था।’’

2018 में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस ने की शादी

निक ने कहा, ‘‘मैं भारत से प्यार करता हूं। कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी। लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है।’’ निक अपने आने वाले एल्बम ‘‘द एल्बम’’ का प्रचार कर रहे हैं। निक और प्रियंका का विवाह 2018 में हुआ था।

india priyanka chopra parineeti chopra Raghav Chadda Nick Jonas Jiju
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें