Advertisment

NIA Big Raid: देश भर में NIA की बड़ी छापेमारी ! PFI के 100 से अधिक कैडरों को किया गिरफ्तार

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर देश के कई राज्यों में आज NIA की छापेमारी हुई है।

author-image
Bansal News
NIA Big Raid: देश भर में NIA की बड़ी छापेमारी ! PFI के 100 से अधिक कैडरों को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु। NIA Big Raid इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर देश के कई राज्यों में आज NIA की छापेमारी हुई है इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया तो इधर अधिकारी तलाशी लेते रहे। वही पर 10 राज्यों में की जा रही बड़ी कार्रवाई में NIA, ED ने राज्य पुलिस के साथ PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

इन राज्यों में NIA के बड़े छापे

तमिलनाडु: NIA के अधिकारी डिंडीगुल ज़िले में PFI के कार्यालय पर छापेमारी कर रहे हैं। PFI के 50 से ज्यादा सदस्य NIA की छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्नाटक: मंगलुरु में NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI और SDPI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। NIA विभिन्न राज्यों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

केरल: NIA और ED ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में OMA सलाम, PFI अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की। इस दौरान PFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। NIA और ED ने तिरुवनंतपुरम में मध्यरात्रि से PFI राज्य, OMA सलाम के घर, मंजेरी, मलप्पुरम जिले में PFI अध्यक्ष और PFI कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की।

Advertisment

बिहार: NIA पूर्णिया में PFI कार्यालय में तलाशी ले रही है। NIA तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम सहित 10 राज्यों में PFI से जुड़े स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

NIA द्वारा दर्ज़ एक मामले के सिलसिले में NIA ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में PFI मुख्यालय को सील कर दिया। NIA, ED, पैरामिलिट्री ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यालय को सील किया है।

terror NIA raids jammu kashmir raids nia holds raids nia raids nia raids gangsters nia raids in ap nia raids in chennai nia raids in chennai areas nia raids in jammu & kashmir nia raids in jammu and kashmir nia raids in kashmir nia raids in rajasthan nia raids in tamil nadu nia raids in tamilnadu nia raids jammu and kashmir nia raids news nia raids on gangsters nia raids on indian gangsters nia raids today nia team raids in tamil nadu searches
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें