Advertisment

MP में NIA - ATS की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में NIA और ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों के लिए गिरफ्तार किया है। देश विरोधी सामान भी बरामद किया गया है।

author-image
Bansal News
MP में NIA - ATS की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। NIA-ATS Action in MP मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा जिले से NIA और ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों के लिए गिरफ्तार किया है। बाग उमराव, जवाहर कॉलोनी, बाग फरहत से गिरफ्तार किए गए इन सभी संदिग्ध आतंकियों से देश विरोधी सामान भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही पिपलानी के इंद्रपुरी से भी 3 संदिग्धों को पकड़े जाने की सूचना मिली है। अब तक कुल 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है।

Advertisment

मध्य प्रदेश पुलिस ने दिया NIA - ATS का साथ

जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के लिए खुफिया एजेंसियों ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ पूरा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 11 से भी अधिका युवाओं के लिए इस कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए यह युवक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े हुए माने जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के साथ ही हैदराबाद में भी कार्रवाई की गई है। जिसमें भोपाल से 10 और छिंदवाड़ा से 1 संदिग्ध आरोपी के लिए पकड़ा गया है। इसके साथ ही हैदराबाद में भी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है।

सामाजिक कार्यकर्ता का बेटा भी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए काम कर रहे एक संगठन से जुड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे के लिए भी इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। इस कार्रवाई को किए जाने के लिए तीन माह पहले से सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

Advertisment

पकड़े गए सभी संदिग्ध आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, करीबी 12 मोबाइल फोन के साथ ही लोगों को भड़काने वाली सामग्री भी जब्त की गई है। जिन युवाओं के लिए गिरफ्तार किया गया है, उन्हें प्रतिबंधित आतंकी संगठन है एचयूटी HuT से जुड़ा माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह संगठन 50 से अधिक देशों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: 10 मई को होने वाला है चुनावी महासंग्राम, ईवीएम में बंद होगी उम्मीदवारों की किस्मत

यह भी पढ़ें- LinkedIn Layoffs: गूगल के बाद अब लिंक्डइन कर्मचारियों को लगेगा झटका, कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान

Advertisment

यह भी पढ़ें- PS-2 OTT Release Date: कब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’, किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

action madhya pradesh bhopal MP NIA ATS TERRORISTS chhindwara
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें