Advertisment

दिवाली से पहले NHM कर्मियों के लिए खुशखबरी: राज्य सरकार ने की 5% वेतन वृद्धि की घोषणा, 1 जुलाई 2023 से होगा लागू

NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने NHM कर्मियों को दिवाली से पहले 5% वेतनवृद्धि का तोहफा दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएगी।

author-image
Shashank Kumar
CG NHM Salary Hike

CG NHM Salary Hike

हाइलाइट्स 

  • NHM कर्मियों को 5% वेतन वृद्धि

  • 1 जुलाई से लागू होगा लाभ

  • शेष मांगों पर बनी समिति

Advertisment

CG NHM Salary Hike : दीपावली से पहले राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से वेतनवृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए शासन ने 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का ऐलान किया है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। इस निर्णय से हजारों कर्मियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, लेकिन शर्तों के साथ

राज्य शासन के जारी आदेश के अनुसार, वही कर्मचारी इस वेतनवृद्धि का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक कम से कम एक वर्ष पूर्ण हो चुकी है। यानी, जो कर्मी इस तारीख तक एक वर्ष की सेवा पूरी नहीं कर पाए हैं, वे इस लाभ से वंचित रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस शर्त के चलते करीब 1500 से अधिक कर्मचारी फिलहाल इस लाभ से बाहर रह जाएंगे।

सरकार के इस फैसले ने जहां अधिकांश NHM कर्मियों में उत्साह का माहौल बनाया है, वहीं कुछ कर्मचारियों में निराशा भी देखी जा रही है। फिर भी यह फैसला त्योहारी सीजन से पहले राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए राहत भरी खबर साबित हुआ है।

Advertisment

33 दिन की हड़ताल के बाद मिली राहत

गौरतलब है कि कुछ समय पहले NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं थीं।
हड़ताल के दौरान संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त भी कर दिया गया था।

हालांकि, बाद में शासन और कर्मचारी संघ के बीच हुई बातचीत में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब जब सरकार ने वेतन वृद्धि की घोषणा कर दी है, तो कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही बहाली और अन्य मांगों पर भी ठोस निर्णय लिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान- “चार मांगें पूरी, बाकी पर बनी कमेटी”

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, “NHM कर्मचारियों की 10 में से 4 मांगों को पूरा कर दिया गया है। बाकी मांगों पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई गई है और चर्चा जारी है।” मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि NHM की हड़ताल के चलते प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन अब परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद है।

Advertisment

“काम पर लौटेंगे तो स्थिति सामान्य होगी”

मंत्री जायसवाल ने कहा कि जिन मांगों पर सहमति बन चुकी है, उनके लागू होने के बाद NHM कर्मचारी जल्द काम पर लौट सकते हैं। सरकार चाहती है कि स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू रूप से चलें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें:  दुर्ग एसएसपी की सख्त कार्रवाई: ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाला आरक्षक बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी लाइन अटैच

सरकार का सख्त रुख- “काम पर नहीं लौटे तो होगी नई भर्ती”

मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटते, तो सरकार नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “अगर दो–तीन दिन के भीतर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो हमें नई नियुक्तियों पर विचार करना होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।” इस बयान से साफ है कि सरकार अब इस मामले में कठोर रुख अपनाने के मूड में है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

Advertisment

क्या है आगे का रास्ता ?

वेतन वृद्धि की घोषणा ने जहां हजारों NHM कर्मचारियों को राहत दी है, वहीं अब सबकी नजर बहाली और अन्य लंबित मांगों पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार व कर्मियों के बीच संवाद की प्रक्रिया बनी रही, तो यह विवाद समाप्त होकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से पटरी पर आ सकती है।

ये भी पढ़ें:  CG News : ‘अगर वो चाहें, हम उन्हें एक दिन का CM बना देंगे’, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सिंहदेव पर कसा तंज

NHM Strike Update NHM Salary Hike CG NHM Salary Hike Chhattisgarh NHM news salary hike before Diwali Health Department salary Chhattisgarh employee salary news NHM reinstatement 5 percent salary hike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें