Advertisment

Next CM Himachal : हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, सामने आए ये नाम!

author-image
deepak
Next CM Himachal : हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, सामने आए ये नाम!

Next CM Himachal : हिमाचल प्रदेश में इस बार भी कांग्रेस का दबदवा कायम रहा। राज्य में कांग्रेस ने 40 सीटे जीतकर बहुमत का जादुई आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो चुका है। कांग्रेस हिमाचल में सरकार तो बनाएगी लेकिन राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने सीएम पद की दावेदारी ठोकी थी। लेकिन सीएम के दावेदाऱी पेश करने वाले कई उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं, लेकिन सवाल अभी भी यही है कि कांग्रेस का सीएम कौन होगा?

Advertisment

राज्य के अगले सीएम उम्मीदवार के तौर पर कुछ नाम सामने आए है। जिनमें विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू या फिर मुकेश अग्निहोत्री शामिल है। विक्रमादित्य हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे है तो प्रतिभा सिंह उनकी मां है और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है।ऐसे में माना जा रहा है कि प्रतिभा सिंह अगली मुख्यमंत्री हो सकती है। हालांकि वह चुनाव प्रचार के दौरान यह कह चुकी हैं कि वह रेस में शामिल नहीं है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चचा है कि वह अपने बेटे की पैरवी हाईकमान तक कर सकती है।

सुखविंदर सिंह सुक्यू

इस लिस्ट में दूसरा नाम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आता है। सुखविंदर कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। वह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते है। वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद उनकों प्रदेश की कमान सौंपी गई थी।ऐसे में सुखविंदर सिंह की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

मुकेश अग्निहोत्री

सीएम पद की रेस में विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल हो सकते हैं। अग्निहोत्री को वीरभद्र सिंह का बेहद करीबी माना जाता था। माना जा रहा है कि प्रतिभा सिंह भी मुकेश अग्निहोत्री के नाम का समर्थन कर सकती हैं। हालांकि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा यह देखना बाकी है। लेकिन आने वाले एक-दो दिनों में सीएम पद को लेकर उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ने वाली हैं।

Advertisment
pratibha singh on bjp pratibha singh live pratibha singh himachal cm pratibha singh himachal pradesh news 2022 himachal pradesh news Himachal Pradesh Elections 2022 himachal pradesh elections himachal pradesh election results 2022 himachal pradesh election news himachal pradesh election 2022 results himachal pradesh election 2022 himachal pradesh election Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 himachal pradesh himachal election 2022 himachal election himachal congress himachal chunav 2022 parinaam
Advertisment
चैनल से जुड़ें