Advertisment

IND vs NZ: 3 दिन में न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, 12 सालों में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज हारी टीम इंडिया

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live:255 रन पर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड, अब टीम इंडिया को जीत के लिए 359 रनों की जरूरत है।

author-image
Ashi sharma
IND vs NZ: 3 दिन में न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, 12 सालों में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज हारी टीम इंडिया

IND vs NZ 2nd Test: भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 113 रन से हार गया है। इसके साथ ही मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की हार इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि टीम इंडिया ने 2012 के बाद से घरेलू मैदान पर लगातार 18 सीरीज जीती हैं, लेकिन न्यूजीलैंड ने सीरीज खत्म कर इतिहास रच दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में भारत के लिए कुल 11 विकेट लिए, लेकिन टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके। न्यूजीलैंड ने भारत को पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में हराया।

Advertisment

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live: पुणे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने एक घंटे के अंदर अपने पांच विकेट खो दिए हैं। मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रन पर ऑलआउट हो गई है।

वहीं बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 127 रन पर चौथा विकेट खो दिया है। अब यहां से जीत दिलाने का जिम्मा विराट कोहली पर है। पांचवें नंबर पर मौजूद ऋषभ पंत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। वह रन आउट हो गए थे। भारत को अब जीत के लिए 232 रन बनाने हैं।

मैच के तीसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 198/5 के स्कोर के साथ की। इसके लगभग एक घंटे के अंदर न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खो दिए। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने 10 चौके लगाते हुए 86 रन की बड़ी पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए।

Advertisment

पुणे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। तीसरे दिन के पहले घंटे में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के चार विकेट झटके। कीवी टीम को तीसरे दिन का चौथा और कुल नौवां झटका 68वें ओवर में एजाज पटेल के रूप में लगा, जिन्हें जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आखिरी विकेट के लिए विलियम ओ'रूर्के क्रीज पर आए। न्यूजीलैंड ने 68 ओवर में 9 विकेट पर 241 रन बनाए हैं।

IND vs NZ 2nd Test Day Live: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच दूसरा मैच खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है।

बता दें कि फिलहाल न्यूजीलैंड बैटिंग कर रही है द‍िन है। इंडियन टीम (IND vs NZ)की पहली इंनिंग 156 के स्कोर पर सिमट कर रह गई। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और कप्तान टॉम लैथम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisment

8 विकेट से हारी इंडिया

न्यूजीलैंड की टीम ने पहली इनिंग बैटिंग करते हुए 259 रन बनाए। भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए। जवाब में भारत ने मैच के पहले दिन (24 अक्टूबर) एक विकेट गंवाकर 16 रन बनाए।

इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम (IND vs NZ) अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें इंडियन टीम 8 विकेट से हारी थी।

इन खिलाड़ियों को रखा बाहर

इस मैच में भारतीय टीम से केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है। इन तीनों की जगह भारतीय टीम में शुभमन ग‍िल, आकाश दीप, और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।

Advertisment

वहीं न्यूजीलैंड(IND vs NZ) टीम में म‍िचेल सेंटनर को मैट हेनरी की जगह लिया गया। बेंगलुरु टेस्ट में हेनरी ने 8 व‍िकेट हास‍िल क‍िए थे।

इंडियन टीम (IND vs NZ) की पहली इनिंग में खराब शुरुआत हुई। तीसरे ओवर में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए, जो साउदी टिम की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित ने 9 गेंदों का सामना किया लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दूसरे द‍िन टीम का खाता खोला। टीम इंडिया(IND vs NZ) ने 50 रन पर गिल का को खोया। गिल को म‍िचेल सेंटनर ने LBW आउट क‍िया। इसके बाद व‍िराट कोहली ने एंट्री की और विराट भी महज 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

एक-एक कर भारत ने गंवाए विकेट

दूसरी ओर संभलकर खेल रहे यशस्वी जायसवाल(IND vs NZ) ग्लेन फ‍िल‍िप्स की गेंद पर डेर‍िल म‍िचेल को 30 रन पर कैच दे बैठे। जायसवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (18) भी ग्लेन फ‍िल‍िप्स की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पंत जब आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 83/5 था।

इसके कुछ देर बाद ही सेंटनर की गेंद पर सरफराज खान (11) विलियम ओरोर्के (IND vs NZ)को कैच थमा बैठे। इसके बाद रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (4) भी सेंटनर का चौथा श‍िकार बने। अश्व‍िन के आउट होने के समय टीम इंडिया का स्कोर 103/7 था।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),सरफराज खान, अश्विन, आकाश दीप

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के, डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी

IND vs NZ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें