Advertisment

New Year 2024 Rashifal: मेष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

New Year Rashifal 2024: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें आर्थिक, पारिवारिक, कैरियर राशिफल, पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
New Year 2024 Rashifal: मेष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

New Year 2024 Rashifal: हर कोई जानना चाहता है कि नया साल 2024 उनके लिए कैसा रहेगा। ऐसे में यदि आप भी जानने के इच्छुक हैं कि नए साल (New Year Rashifal 2024) में आपके लिए क्या खास रहेगा। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि नया साल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Advertisment

चलिए शुरूआत करते हैं मेष राशि से। जानते हैं मेष राशि के लिए नया साल (Mesh New Year 2024 Rashifal) पारिवारिक, आर्थिक, भाग्य, कैरियर आर्थिक दृष्टि से कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का स्वभाव

मेष राशि, राशि चक्र की पहली राशि है। मेष शब्द का अर्थ मेढ़ा यानि नर भेड़ होता है। इस राशि के तारों को मिलाकर यदि काल्पनिक रेखाएं खीचीं जाएं, तो मेढ़े की आकृति बनेगी। इसी आकृति के कारण इस राशि को मेष राशि कहा जाता है।

अंग्रेजी में इसे एआईरज (Aries) कहते हैं। यह शून्य से 30 अंश तक की होती है। अश्विनी नक्षत्र के चारो चरण, भरणी नक्षत्र के चारों चरण और कृतिका के प्रथम चरण से मिलकर यह राशि बनती है। इस राशि के आद्य, विश्व, तंबूर और आदि नाम भी हैं।

Advertisment

संबंधित खबर

Mahakal Temple: महाकाल के दर्शन के साथ होगा नए साल का आगाज, इतने लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

01 Jan 2024 Rashifal: आज मेष राशि वालों को निवेश में मिल सकता है अच्छा रिटर्न, जानें क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि की प्रकृति

इस राशि का स्वामी मंगल है। अगर सूर्य इस राशि में निवास करते हैं तो वे उच्च के कहे जाते हैं। जब शनि में निवास करते हैं, तो उन्हें नीच का कहा जाता है। इसका स्वभाव चर है। मेष राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण राजसी है, जाति क्षत्रिय है। यह रात्रि में बलि होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। यह एक शुष्क राशि है।

Advertisment

मेष राशि का स्वभाव

मेष राशि (Mesh Rashi) के जातक स्वभाव से साहसी, अभिमानी और मित्रों पर कृपा करने वाले होते हैं। मेष राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति गंभीर एवं अल्प भाषी, चंचल नेत्रों वाले, धर्म और धन दोनों का मूल्यांकन करने वाले, पाप रहित, राजा को मान्य, जल से डरने वाले, कठोर कार्य करने वाले परंतु विनम्र होते हैं।

मेष राशि के शत्रु, बाधक और शुभ ग्रह

इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और बृहस्पति इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

राशि परिवर्तन

पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2023 को गुरु ने मेष राशि में प्रवेश किया था। इस वर्ष 1 मई 2024 के 5:30 सायंकाल से वे वृष राशि में गोचर करेंगे। इसके उपरांत 9 अक्टूबर को 8:05 रात से वृष राशि में वक्री होंगे तथा इस वर्ष भर वक्री रहेंगे। इसी प्रकार शनि ग्रह 20 फरवरी 2023 से कुंभ राशि में हैं और वे इस पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहेंगे। 30 जून के 9:37 दिन से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे।

Advertisment

शनि 16 नवंबर के 6:56 प्रातः से पुनः कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर 2023 को राहु ने मीन राशि में प्रवेश किया थे और वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में मीन राशि में ही रहेंगे। पिछले 1000 वर्षों में राहु गुरु और शनि का यह संयोग नहीं था।
अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

मेष राशि का आर्थिक राशिफल 2024   (New Year Rashifal 2024)

मेष राशि के नए साल के राशिफल (New Year rashifal 2024) में सबसे पहले बात करते हैं आर्थिक राशिफल (Mesh Varshik Rashifal 2023) की.  ज्योतिषाचार्य के अनुसार वर्ष के प्रारंभ से 30 जून तक गलत रास्ते से धन आने का योग बन रहा है। इसके अलावा 7 मार्च से 31 मार्च के बीच में धन आने का थोड़ा उत्तम योग है। 19 मई से 14 जून के बीच में भी धन आने की आशा की जा सकती है। जून महीने के बाद धन आने की मात्रा में काफी कमी आ सकती है।

उपाय-

आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए

संबंधित खबर

Welcome 2024: जानें, MP में नए साल में‌ ये नए प्रोजेक्ट लोगों की जिंदगी‌ में लाएंगे सामाजिक-आर्थिक बदलाव

New Rules From 1st January 2024: नए साल पर होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर डालेंगे असर

मेष राशि का कैरियर राशिफल 2024

मेष राशि के वार्षिक राशिफल (Mesh varshik rashifal 2024) में करियर की बात करें तो  यह वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक है। फरवरी और मार्च के महीने में मेष राशि का कैरियर (Mesh Rashi Career Rashifal 2024) थोड़ा उछाल आ सकता है। इस वर्ष आपकी अपने अधिकारियों से संबंध सामान्य रहेंगे। 5 फरवरी से 14 मार्च तथा सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आपको अधिकारियों से सतर्क भी रहना चाहिए।

 उपाय -

इस वर्ष आपको लगातार प्रतिदिन काले कुत्ते को अपने हाथ से रोटी खिलाना चाहिए।

नए साल में मेष राशि का भाग्य

नए साल में मेष राशि के भाग्य (Mesh Rashifal 2024 Luck) ली बात करें तो   30 अप्रैल तक आपका भाग्य बराबर आपका साथ देगा उसके उपरांत भाग्य द्वारा साथ दिए जाने में थोड़ी कमी आ सकती है 30 अप्रैल के बाद भाग्य से आपको मदद मिलन कम हो जाएगा। इस अवधि के बाद आपके काम आपके पुरुषार्थ के कारण ही हो पाएंगे। आपको अपने प्रमुख कार्य 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच में कर लेना चाहिए।

उपाय -

किसी विद्वान ब्राह्मण से अपनी कुंडली को दिखवा कर पुखराज धारण करना चाहिए।

मेष राशि का पारिवारिक राशिफल-

परिवार का आशय व्यक्ति का अपना परिवार तथा उसके भाई बहन और माता-पिता होते हैं। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध जून जुलाई और दिसंबर के महीने में बहुत अच्छे रहेंगे। जनवरी-फरवरी और मार्च के बीच में सामान्य रहेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में आपका अपने भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकता है।

पिताजी का स्वास्थ्य जनवरी से 15 फरवरी तक तथा जुलाई और अगस्त के महीने में थोड़ा खराब हो सकता है। 15 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच में उनके स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। माता जी का स्वास्थ्य फरवरी और मार्च के महीने में थोड़ा खराब होगा। उनका स्वास्थ्य जुलाई और अगस्त में अच्छा रहेगा बाकी महिनों में सामान्य है।

उपाय -

माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करवाए।

नए साल 2024 में मेष राशि का स्वास्थ्य - (New Year Health Rashifal 2024)

जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साल भर में कभी भी चर्म संबंधी कोई रोग आपको हो सकता है। सामान्य आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अप्रैल के महीने के बाद पेट संबंधी कोई कष्ट आपको हो सकता है।

उपाय -

आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का पूरे साल भर प्रतिदिन पाठ करें।

नए साल 2024 में मेष राशि का व्यापार-

इस पूरे वर्ष आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा मार्च के महीने में आपको विशेष लाभ हो सकता है। अगर आप लोहा, वाहन या बिजली का कारोबार करते हैं, तो यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बहुत अच्छा है।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

नए साल 2024 में मेष राशि का विवाह-

इस वर्ष अप्रैल तक आपको विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परंतु आप को उन प्रस्तावों पर त्वरित निर्णय लेना होगा। सितंबर और अक्टूबर 2024 में भी आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इसके अलावा आपके नवमांश कुंडली के सप्तमेश की दशा में भी आपका विवाह हो सकता है।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप हर शुक्रवार को मंदिर में जाएं और वहां पर गरीबों के बीच में चावल का दान दें।

मेष राशि को नए साल 2024 में कब मिलेगा अपना घर

मेष राशि को नए साल 2024 में अपना घर मिल सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप सितंबर और अक्टूबर के महीने में मकान, जमीन घर आदि खरीद सकते हैं। इस वर्ष इस तरह के बड़े खर्चों के होने की उम्मीद भी है।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप मोती की माला को धारण करें।

मेष राशि वालों का वार्षिक उपाय - (Mesh Rashi Varshik Upay 2024)

ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसमें बाधाएं आ रही हैं, मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मोती की माला धारण करना चाहिए।

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

यह वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal 2024) लग्न राशि के हिसाब से बनाया गया है। अतः अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। तो आपको विशेष सतर्क रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां ज्योतिषाचार्य द्वारा बताई गई हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Assembly: नए विधायकों को मिलेगी ट्रेनिंग, साय के मंत्रियों को मिले निज सचिव; कल होगी कैबिनेट की बैठक

Hit And Run Law: हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में हड़ताल, एमपी में पेट्रोल-डीजल भरवाने लगी लंबी कतार

01 Jan 2024 Rashifal: आज मेष राशि वालों को निवेश में मिल सकता है अच्छा रिटर्न, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Top Hindi News Today: आज होगी XPoSat मिशन की लॉन्चिंग, ऐसे हुआ देश में न्यू ईयर का ग्रेंड वेलकम; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

aries varshik rashifal in hindi horoscope 2024 in hindi new year rashifal 2024 rashifal 2024 rashifal 2024 in hindi varshik rashifal 2024 मेष वार्षिक राशिफल 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें