Advertisment

New Year Horoscope 2025: नया साल किसके लिए होगा खास, किसे मिलेगा पैसा और प्रमोशन, पढ़ें नए साल का राशिफल

New Year Horoscope 2025: नया साल किसके लिए होगा खास, किसे मिलेगा पैसा और प्रमोशन, पढ़ें नए साल का राशिफल new-year-horoscope-2025-zodic-sign-vrash-dhanu-kumbh-meen-lucky-rashi-varshik-rashifal-upay-hindi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
New-Year-Horoscope-2025-mesh-to-meen-zodic-sign

New-Year-Horoscope-2025-mesh-to-meen-zodic-sign

New Year Horoscope 2025 Zodic Sign Vrash Dhanu Kumbh Meen: नया साल 2025 बुधवार से शुरू हो रहा है। आने वाले साल में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों का संयोग, कन्या लग्न में बुध राशिचक्र की 12 राशियों में से चार राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है।

Advertisment

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार नया साल वार्षिक राशिफल 2025 में किसके लिए खास रहने वाला है। तो किसे प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा। किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें नए साल का वार्षिक राशिफल 2025 (New Year Horoscope 2025) ।

मेष राशि का राशिफल 2025

नया साल 2025 मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बना रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको हनुमान जी की उपासना करने से लाभ होगा।

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2025

वृष राशि वालों को नया साल शारीरिक सुख दिलाएगा। ये वर्ष आपको धन लाभ भी कराएगा यानी आपको साल 2025 में धन भी मिलेगा। हालांकि आपके माता-पिता को कष्ट हो सकता है, इसलिए आपको ध्यान देने की जरूरत है। इस साल आपको पेट यानी उदर विकार हो सकते हैं। इस​लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं तो नया साल व्यापार में वृद्धि कराएगा।

Advertisment

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2025

मि​थुन राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल शारीरिक सुख में वृद्धि कराएगा। हालांकि इस बीच आपको नेत्र संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। आपके भाई बहिन को कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस साल आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना की आशंका भी है। चूंकि बुध कुंभ लग्न में हैं जो बाकी मामलों में आपके लिए शुभ फल देंगे।

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2025

कर्क राशि वालों को नया साल शारीरिक सुख में वृद्धि कराएगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ी परेेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके पराजित होंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको नए साल में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। तो वहीं व्यापारियों को भी लाभ के योग हैं।

यह भी पढ़ें: Panchak 2025: नए साल पर पंचकों का साया! जनवरी में कब से कब तक रहेंगे चोर पंचक, क्या करें-क्या नहीं

Advertisment

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2025

सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छे संकेत नहीं रे रहा है। आपको आर्थिक, शारीरिक और संतान कष्ट के संकेत मिल रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला पेंडिंग है तो आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन में आपको सुख मिलेगा। अगर आप कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको लाभ के योग हैं।

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025

नया साल आपको शारीरिक सुख में वृद्धि कराएगा। हालांकि इस दौरान आपकी पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अध्ययन में बाधा आ सकती है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो भी आपको पैसा मिलने के चांसेस हैं।

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2025

तुला राशि के जातकों को नया साल शारीरिक, आर्थिक और संतान सुख लेकर आएगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको पढ़ाई में बाधा आ सकती है। हालांकि व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

Advertisment

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2025

नया साल वृश्चिक राशि के जातकों को शारीरिक, आर्थिक और संतान कष्ट दिला सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। नए साल में आपको लाल वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मंगलवार को आपको हनुमानजी की आराधना करने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, यहां देखें जनवरी से लेकर अप्रैल तक की शुभ मुहूर्तों की लिस्ट

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025

धनु राशि वालों को नए साल में शारीरिक कष्ट हो सकता है। खासतौर पर आपको नेत्र पीड़ा हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। आपको आर्थिक मामलों में अवरोध हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इक्रीमेंट भी मिल सकता है। नया साल आपको खर्च में वृद्धि कराएगा।

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2025

मकर राशि वालों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कृषि व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। घर में हर्ष का माहौल रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2025

कुंभ राशि वालों का नया साल शारीरिक सुख में वृद्धि कराएगा। दांपत्य जीवन में आपको कटुता झेलनी पढ़ सकती है। आपको व्यापार और कृषि से लाभ होगा। हालांकि आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। नए साल में आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2025

मीन राशि वालों के लिए नया साल शारीरिक सुख लेकर आएगा। इस साल आपको पारिवारिक चिंता रहेगी। माता पिता को लेकर आप चिंतित रहेंगे। इस साल यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में काई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: Happy New Year Wishes 2025: न्यू ईयर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, यादगार होगी शुरुआत, खुशियों भरा होगा नया साल 

varshik rashifal 2025 New-Year-Horoscope-2025-mesh-to-meen-zodic-sign new year horoscope mesh to meen rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें