Advertisment

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 : नया साल हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आने वाला है। astrology ऐसे में राशि चक्र की दूसरी राशि है वृष। religion तो चलिए आज हम बात करेंगे कि वृष राशि के लिए आने वाला साल यानि वर्ष 2023 किसके लिए क्या खास लेकर आया है तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) से। कि क्या कह रहा है आपका भविष्य। life style

Advertisment

वृष राशि का स्वभाव —
राशि चक्र की दूसरी राशि है। इस शब्द का अर्थ बैल या साढ़ होता है। अंग्रेजी में से (Taurus) कहते हैं इसका विस्तार 30 अंश से 60 तक होता है। कृतिका नक्षत्र की अंतिम तीन चरण, रोहिणी नक्षत्र के चारों चरण तथा मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरण मिलकर वृष राशि का निर्माण करते हैं इस राशि का स्वामी शुक्र है। राम और चंद्रमा जब इस राशि में गोचर करते हैं तो वे उच्च के कहे जाते हैं। केतू जब इस राशि में गोचर करता है तो वह नीच का कहलाता है। इस राशि का स्वभाव स्थिर है। इसे सोम्य, राशि मानी जाती है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण राजसी है, जाति वैश्य है। यह रात्रि में बलि होती है। दक्षिण दिशा की स्वामी है। बात संबंधी रोग इसी राशि की वजह से होते हैं। शरीर में गला और मुख पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। इस राशि के लोग अपने में डूबे रहने वाले विद्या की आकांक्षा रखने वाले तथा अपने कार्य समय से निपटाने वाले होते हैं। सांसारिक कार्यों में दक्ष होते हैं और उनको बुद्धिमत्ता पूर्वक निपटाते हैं। इस राशि में जन्म लेने वाला जातक होगी भोगी दानी पवित्र कुशल महाबली धनवान, तेजस्वी और अच्छे मित्रों वाला होता है। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक बाधक राशि होती है और शनि तथा शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2023 में वृष की स्थिति —

वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

धन उपार्जन:-
मां जनवरी फरवरी-मार्च और अप्रैल में तथा सितंबर और अक्टूबर के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल के बाद से आपके खर्चे में बड़ी वृद्धि होगी। यह खर्चा किसी शुभ कार्य के लिए होगा। आप अपनी सुख वाली कोई सामग्री खरीद सकते हैं इसके अलावा घर में विवाह का प्रयोजन भी हो सकता है।

Advertisment

उपाय:-
आपको चाहिए कि आप पूरे अप्रैल के बाद पूरे वर्ष भर राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें

भाग्य-

वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। आपके बहुत सारे कार्य कम परिश्रम से ही संपन्न हो जाएंगे। इसके उपरांत भाग्य से आपको मदद करना कम हो जाएगा। जून 2023 से अक्टूबर 2023 तक आपको केवल अपने परिश्रम पर यकीन करना होगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे स्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप पूरे वर्ष शनिवार का व्रत रखें और शनिवार को शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चना भी करें। नीलम टेस्ट करके भी आप पहन सकते हैं।

Advertisment

कैरियर-
वर्ष के प्रारंभ में कार्यस्थल पर आप पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाएगा परंतु फरवरी महीने से आप अपने कार्यालय के एक चमकते हुए सितारे कहलाए जाओगे। आपको आपके संस्थान से हटाने का भी कुछ लोग प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको पहले से ही सावधान रहना पड़ेगा। फरवरी से मई तक अधिकारीगण आप को विशेष तवज्जो देंगे। जून से लेकर अक्टूबर तक अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप के ऊपर नहीं रहेगी। अतः इस अवधि में आपको अपने जलने वालों से सावधान रहना चाहिए।

उपाय -

आपके शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें तथा कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

परिवार-

वर्ष के प्रारंभ दिनों में आपको अपने माता-पिता से प्रचुर स्नेह मिलेगा। फरवरी महीने बाद में आपकी माताजी या पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आने के कारण आप सभी परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। माताजी का स्वास्थ्य अगस्त और सितंबर के महीने में अच्छा रहेगा। वर्ष के प्रारंभ में यह संभव है कि आपके भाई बहन आपके साथ पूर्ण सहयोग कर सकते हैं। परंतु अप्रैल के बाद में इस सहयोग में कमी आ जाएगी। मार्च और अक्टूबर के महीने में आपकी संतान से आपको अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी संतान के लिए अक्टूबर का माह अच्छा रहेगा।

Advertisment

उपाय -
आप को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

स्वास्थ्य-

वर्ष के प्रारंभ के दिनों में आपका और आपकी जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। अप्रैल के महीने में आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें।

व्यापार-
आपका व्यापार वर्ष के प्रारंभ के दिनों में थोड़ा धीमा हो सकता है परंतु वर्ष के मध्य से आपके व्यापार में तेजी आएगी। यह भी संभावना है कि आप कोई बड़ा व्यापार प्रारंभ करें या अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए और पूंजी निवेश करें।

उपाय -
राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन दिन जाप करें।

मकान कार जमीन आदि-

इस बात की पूरी संभावना है कि इस वर्ष अप्रैल महीने के बाद वृष राशि के जातक अपनी सुख सुविधा वाली कोई वस्तु कैसे मकान कार एयर कंडीशनर आदि खरीदें। इस बात की ज्यादा संभावना अगस्त और सितंबर के महीने में है

उपाय-
आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल स्नान के उपरांत एक तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो भगवान सूर्य को जल अर्पण करना है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप हर माह के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

New Year Horoscope 2023 : मेष राशि वालों के लिए क्या खास लेकर आ रहा है नया साल, कैरियर, विवाह, संपत्ति के मामले में कैसा होगा, जानें

anil kumar 2

horoscope 2023 astrology 2023 horoscope 2023 new year rasi palan aries horoscope 2023 gemini 2023 horoscope gemini yearly horoscope 2023 horoscope 2023 leo horoscope 2023 new year 2023 New Year Horoscope 2023 : new year rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 in tamil rasi palan 2023 2023 astrology chart 2023 astrology forecast 2023 புத்தாண்டு 2023 புத்தாண்டு ராசிபலன் 2023 ராசி பலன்கள் 2023 ராசி பலன்கள் தமிழ் new year rasi palan 2023 to 2023 tamil new year rasi palan 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें