New Year Horoscope 2023 Singh Rashi : सिंह के समान तेज चमकेगा सिंह राशि के जातकों का भाग्य, पढ़ें कैसा रहेगा नया साल आपके लिए

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Singh Rashi : बीते दो-तीन साल कोरोना ने horoscopoe लोगों के जीवन में हर astrology तरह से उथल—पुथल मचा दी थी। new year ऐसे में सभी चाहते हैं कि अब उन्हें जीवन में मिले कष्टों से छुटकारा मिलें। तो चलिए जानते हैं ये साल जैसा गया सो गया। आने वाला वर्ष 2023 किसके लिए कैसा होगा। तो इसी क्रम में बात करेंगे राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह की। पंडित अनिल पांडे से जानते हैं ​कि सिंह राशि वालों को नया साल कैसा बीतेगा।

पांचवी राशि है सिंह —
सिंह राशि, राशि चक्र की पांचवी राशि है। सिंह का अर्थ होता है शेर। अंग्रेजी में इसे लिओ (Leo) कहते हैं। इस राशि का प्रसार 120 अंश से 150 तक है। मघा नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रथम चरण मिलकर सिंह राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसका स्वभाव स्थिर स्वभाव है। सिंह राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है,गुण तमोगुणी है जाति क्षत्रिय है। यह दिन में बलि होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है।शरीर में उदर ,पीठ और रीढ पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के लोग उदार स्वभाव के एवं स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। इस राशि के जातक क्षमाशील, कार्य में समर्थ, मद्य मांस को पसंद करने वाले,देश में भ्रमण करने वाले, शीत से भयभीत, अच्छे मित्रों वाले, विनय शील, शीघ्र कार्य करने वाले, माता-पिता को प्रिय, व्यसनी और संसार में प्रख्यात होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और मंगल इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2023 में सिंह की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। जैसे वर्ष के प्रारंभ में गुप्त शत्रु बनेंगे परंतु मार्च के महीने से गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे।

धन-संपत्ति-
स्पर्श आपके पास धन आने का योग कम है। जून तथा जुलाई के महीने में और सितंबर तथा अक्टूबर के महीने में धन आएगा। अप्रैल 2023 तक आप के खर्चे में बहुत वृद्धि होगी। हो सकता है कि घर में कोई वैवाहिक कार्यक्रम हो जाए या आप मकान जमीन से आदि खरीदें। हम सभी जानते हैं वैवाहिक कार्यक्रम में जब मकान बनाने में काफी खर्च होता है।

उपाय-
आपको चाहिए क्या आप मंगल की शांति हेतु उपाय करवाएं

कैरियर-
अप्रैल के बाद आपके ट्रांसफर का योग बन सकता है या संभव है कि आपका प्रमोशन भी हो। अप्रैल मई और जून के महीने में कार्यालय में आपकी तूती बोलेगी।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप मई और जून के महीने में शुक्रवार का व्रत करें और मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें तथा सफेद वस्त्र का दान दें।

भाग्य-
वर्ष के प्रारंभिक दिनों में आपका भाग्य सामान्य रहेगा। परंतु सितंबर के महीने से भाग्य से मदद मिलने कमी आ सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके भाग्य में सुधार होगा। भाग्य की इस कमी की पूर्ति आप अपने परिश्रम से कर सकते हैं।

उपाय -
आपको वर्ष में दो बार राहु और केतु के शांति का उपाय करवाना चाहिए।

परिवार-
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा है। आपको समय-समय पर पिताजी का स्नेह मिलेगा और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ कोई विशेष अच्छे संबंध नहीं रहेंगे। अप्रैल से सितंबर तक आपको संतान की मदद मिलेगी। 16 सितंबर से लेकर 23 दिसंबर तक संतान से आपकी आपको मदद मिलना कम हो जाएगा। यह भी संभव है किइस अवधि में आपकी संतान किसी परेशानी में फस जाए।

उपाय-
कुंडली का शोधन करवा कर आपको पुखराज धारण करना चाहिए।

स्वास्थ्य-
वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपको और आपके जीवन साथी को कमर और गर्दन में इस वर्ष दर्द की संभावना है। अगर आपके जीवनसाथी स्प्लेंडलाइटिस बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य 20/4/2023 से उत्तम हो जाएगा। जो कि 16 सितंबर 2023 तक उत्तम रहेगा 16 सितंबर 2023 से स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

उपाय-
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजन करें।

व्यापार-
व्यापार में इस वर्ष उन्नति का योग है। व्यापार में आप के खर्चे बढ़ेंगे। अक्टूबर महीने के बाद भाग्य से मदद लेने का प्रयास ना करें। जून जुलाई और सितंबर अक्टूबर में आपके पास धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार में उस समय तेजी से उन्नति होगी। जून, जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर के महीने में पार्टनर से आपका वाद विवाद हो सकता है। सावधान रहें।

उपाय-
गणेश चतुर्थी का पूरे वर्ष भर पाठ करें।

विवाह-
अविवाहित जातकों के लिए जनवरी और फरवरी के बीच में विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच में भी अच्छे प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अगर आपके दशा और अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा। विश्वोन्तरी दशा अगर ठीक नहीं है अर्थात दशा और अंतर्दशा ठीक नहीं है तो किसी अच्छे विद्वान ब्राह्मण से बात कर आवश्यक उपाय करें।

उपाय-
घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकान-
मकान वाहन और जमीन आदि खरीदने के लिए यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम है। वाहन खरीदने की भी संभावना अधिक है। मकान और जमीन खरीदने की संभावना पूरे वर्ष भर है परंतु इसके लिए आपकी इच्छा शक्ति भी आवश्यक है।

उपाय-
आपको मंगलवार का व्रत करना चाहिए और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करना चाहिए।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से हर एकादशी और पूर्णमासी को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

anil kumar 2

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article