Advertisment

New Year Horoscope 2023 Mithun Rashi: नए साल 2023 में मिथुन राशि के जीवन में होंगे कई बदलाव, पढ़ें वार्षिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Mithun Rashi नया साल शुरू होने में बस कुछ महीने बचे हैं। mithun rashifal new year 2023 ऐसे में हर किसी के मन में उत्साह होता है कि नया साल उनके जीवन में क्या बदलाव लेकर आने वाला है। astrology news युवाओं को उत्सुकता होती है religion news कि उनका कैरियर कैसा रहेगा, तो कुछ लोग जानना चाहते हैं कि उनके सपनों का महल उन्हें मिलेगा या नहीं। तो चलिए आज राशि चक्र की तीसरी राशि यानि मि​थुन की बात करते हैं कि नया साल 2023 उनके लिए क्या खास लेकर आने वाला है। जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) की भविष्यवाणी क्या कह रही है।

Advertisment

मिथुन का स्वभाव —
मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। मिथुन का अर्थ होता है जोड़ा अर्थात स्त्री पुरुष का जोड़ा। अंग्रेजी में इसे जैमिनी (Gemini) कहते हैं। इसका विस्तार 60 अंश से 90 अंश तक है। मृगशिरा नक्षत्र की अंतिम दो चरण, आद्रा नक्षत्र के चारों चरण तथा पुनर्वसु नक्षत्र के पहले तीन चरण मिलकर मिथुन राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि में राहु उच्च का और केतु नीच का होता है। इसका स्वभाव द्विस्वभाव है। मिथुन राशि की प्रवृत्ति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है ,गुण सात्विक है जाति शूद्र है। यह रात्रि में बलि होती है। पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि, त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कंधा, छाती और फेफड़े पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि का रंग हरा है। इस राशि के लोग विद्या की आकांक्षा रखने वाले तथा शिल्प कला में प्रवीण होते हैं। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और बुध तथा शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

धन उपार्जन -
वर्ष के प्रारंभ से ही आपके पास धन की आवक रहेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग ज्यादा है। अप्रैल के महीने के उपरांत आने की गति थोड़ी तेज होगी। अप्रैल और मई तथा जुलाई और अगस्त के महीने में आपके पास काफी धन आएगा।

Advertisment

उपाय:-
आपको पूरे वर्ष भर पर दिन राम रक्षा स्त्रोत और आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना चाहिए।

भाग्य-
वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से मदद मिलेगी। बाद में आपके सारे कार्य परिश्रम से ही संपन्न हो पाएंगे। मार्च से आपका भाग्य कम साथ देगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे केस्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।

उपाय-
हर शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment

कैरियर-
कैरियर के क्षेत्र में वर्ष के प्रारंभिक काल खंड ठीक रहेगा। अगर आपके पास कोई नौकरी नहीं है तो जनवरी फरवरी और मार्च के महीने में आपको नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में भी आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। कार्यालय में कुछ लोगों से आपकी शत्रुता भी हो प्रारंभ हो सकती है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और गुरुवार को या प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

परिवार-
पूरे वर्ष भर माता और पिता जी का आशीर्वाद आप को मिलता रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा माताजी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नवंबर और दिसंबर के महीने में माता जी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य मार्च के महीने में खराब हो सकता है। अक्टूबर तक आपका अपना भाई और बहनों से टकराव हो सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका अपने भाई बहनों के साथ टकराव में कमी आएगी। अप्रैल और मई तथा अगस्त और सितंबर के महीने में आपका अपने भाइयों से उत्तम संबंध रहेगा। भाई और बहनों से आपको मार्च के बाद कम सहयोग मिलेगा। यह भी संभव है कि किसी भाई या बहन से आपकी लड़ाई भी हो जाए। अतः इस संबंध में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisment

उपाय-
हर बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

स्वास्थ्य-
सामान्यतया आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पूरे वर्ष उत्तम रहेगा। अगर आप अस्थमा के रोगी हैं, तो आपका स्वास्थ्य भी अप्रैल माह से थोड़ा खराब होना प्रारंभ हो जाएगा।

उपाय-
कुएं के कछुए को लाइ खिलाएं।

व्यापार-
आपके धन भाव में गुरु चांडाल योग बन रहा है परंतु आपको उसके लिए घबराने की आवश्यकता नहीं है गुरु चांडाल योग के दौरान आपको धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है आपको छोटे-मोटे उपाय करने होंगे। गुरु चांडाल योग अप्रैल महीने से प्रारंभ होगा। इसके अलावा जून और जुलाई का महीना भी आपके व्यापार के लिए ठीक हो सकता है।

उपाय-

गुरु से मजबूत करने के लिए आपको पुखराज की अंगूठी विधि पूर्वक धारण करनी होगी

Advertisment

विवाह-
मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के विवाह संबंध के लिए अप्रैल मई-जून जुलाई और अगस्त के महीने उत्तम हैं। इसके अलावा मई के महीने में भी विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। इस समय इन जातकों के लिए बहुत सारे वैवाहिक संबंध आएंगे। उन पर विचार होगा और अगर दशा अंतर्दशा अनुकूल है तो हो ही जाएंगे।

उपाय -
ब्राह्मणों को पीले वस्त्र का और पुखराज की अंगूठी को धारण करें ।

मकान कार और सुख-सुविधा के यंत्र-
मकान कार और सुख सुविधा की सामग्री जैसे एयर कंडीशनर आदि जनवरी और फरवरी में खरीदने का संयोग बन रहा है। अगर आप इसकी प्लानिंग कर रहे हैं तो इस समय यह योजना आवश्यक रूप से पूर्ण हो जाएगी। इसके अलावा मार्च अप्रैल एवं मई 2023 में भी संयोग बन रहे हैं।

उपाय-
हर बुधवार को आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

वार्षिक उपाय —
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाना चाहिए। आपकी सभी तरफ से रक्षा के लिए सभी संकटों से मुक्ति करने के लिए आपको हर् सोमवती अमावस्या तथा हर महीने की पहली अमावस्या को भगवान शिव का रुद्राभिषेक और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किसी विद्वान और योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल

anil kumar 2

yearly horoscope 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें