New Year Horoscope 2023 Meen Rashi : नए साल के इस महीने में मीन वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें वर्ष 2023 का राशिफल

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Meen Rashi  नया साल सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है। ऐसे में मीन राशि के जातकों के लिए ये बेहद खास होने वाला है। वो इसलिए क्योंकि इस साल इनके प्रमोशन की राह आसान हो सकती है। चलिए जानते हैं पंडित पंडित अनिल पांडे से, कि नए साल के लिए क्या कह रहे हैं आपके तारे।

मीन राशि के जातकों का वर्ष 2023 का वार्षिक राशि फल।
मीन राशि राशि चक्र की 12वीं राशि है। मीन का अर्थ मछली होता है जो जल में निवास करती है। अंग्रेजी में इसे (Pisces) कहते हैं। यह 330 अंश से 360 तक स्थित है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का अंतिम एक चरण, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चारों चरण तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरण मिलकर मीन राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की आकृति मुंह एवं पूंछ से जुड़ी दो मछलियों जैसी होती है। इसका स्वभाव द्विस्वभाव है। मीन राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व जल है, गुण सात्विक है जाति ब्राम्हण है। यह दिन और रात्रि में बलि होती है। यह उत्तर दिशा की स्वामी है। यह राशि कफ प्रकृति की है। शरीर में पैर और एड़ी पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक परोपकारी दयालु एवं दानी होते हैं। मीन राशि में उत्पन्न व्यक्ति गंभीर चेष्टा करने वाला, शक्तिशाली, बोलने में चतुर, मनुष्य में श्रेष्ठ, क्रोधी, कृपण, ज्ञान संपन्न, श्रेष्ठ गुणों से युक्त, कुल में प्रिय, नित्य सेवा भाव रखने वाला, शीघ्र गामी, नृत्य गीत आदि में कुशल, शिव दर्शन वाला तथा भाई बंधुओं का प्रेमी होता है। इस राशि वालों के लिए शुक्र बाधक ग्रह होता है। वृष राशि बाधक राशि होती है और चंद्रमा इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में मीन राशि की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष भाग्य और कैरियर में सफलता लेकर आ रहा है।

धन उपार्जन:-
मार्च से जून तक के महीनों में धन आने का योग है। इसके अलावा जनवरी और फरवरी के महीने में अच्छा धन आएगा। जुलाई और अगस्त में भी थोड़े धन आने की संभावना है। इस वर्ष आपको धन की कमी सदा ही महसूस होगी।

उपाय-
आपको किसी विद्वान ब्राह्मण से शनि की शांति का उपाय करवाना चाहिए।

कैरियर:-
किस वर्ष आपके कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी अपने अधिकारियों से वाद विवाद भी होगा। जिसमें निश्चित रूप से विजय आपको मिलेगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके कैरियर में बहुत तेजी से उछाल आएगा। यह भी संभव है कि आपका प्रमोशन हो या आपको अतिरिक्त प्रभार मिल जाए। इस दौरान आपके अधिकारी आप पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे। आपको इस समय का अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें थोड़ा सा आपको सितंबर और अक्टूबर के महीने में परेशानी महसूस हो सकती है। परंतु यह परेशानी अस्थाई होगी।

उपाय-
आपको गुरुवार को व्रत रखना चाहिए और उसी दिन सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए।

भाग्य:-
जनवरी से अप्रैल माह तक आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। इसके उपरांत नवंबर और दिसंबर के महीने में भी आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। अप्रैल मई-जून के महीने में भी आपको भाग्य से फायदा मिल सकता है। वर्ष के अंत में भी आपका भाग्य आपका काफी साथ देगा।

उपाय-
मंगलवार का व्रत रखें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

परिवार-
परिवार का आशय व्यक्ति का अपना परिवार तथा उसके भाई बहन और माता-पिता होते हैं। आपका इस वर्ष के प्रारंभ में अपने भाई बहनों से संबंध सामान्य रहेगा। मार्च और अप्रैल में इसमें थोड़ा सुधार होगा। आपका अपने संतान से मई और जून के महीने में कोई सहयोग नहीं मिलेगा। आपकी संतान को मई और जून के महीने में तकलीफ हो सकती है। अगर संतान अभी पढ़ रही है तो उसको परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं प्राप्त होंगे। आपके माता-पिता के लिए यह समय सामान्य है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

स्वास्थ्य-
वर्ष के प्रारंभ में आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे। मार्च के महीने में आपके गर्दन के ऊपर के हिस्से जैसे मुंह आंख कान नाक या सिर में कुछ तकलीफ हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आप और आपके जीवनसाथी को तकलीफ हो सकती है। वर्ष के मध्य में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यह भी संभव है कि किसी कारण बस आपके शरीर से खून बाहर आए जैसे कि आपका कोई ऑपरेशन हो या कोई एक्सीडेंट हो आदि। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। इस प्रकार कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप विद्वान ब्राह्मणों से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।

व्यापार-
इस वर्ष व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। कोई नया व्यापार भी प्रारंभ हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से पूरा वर्ष आपके लिए सामान्य है। इस वर्ष आपको सरकार से भी मदद मिल सकती है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को गरीब लोगों को कपड़ा या चावल का दान दें।

विवाह-
वर्ष 2023 के अप्रैल माह तक अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपको चाहिए कि आप इन प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई तत्काल करें। विशेषकर फरवरी और मार्च के महीने में इस तरह के प्रस्ताव भारी मात्रा में आएंगे। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा।

उपाय -
आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकान-
जून और जुलाई के महीने में आपके पास मकान जमीन कार आज खरीदने का अच्छा शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। परंतु इस वर्ष इस तरह के बड़े खर्चे होने की उम्मीद कम है।
उपाय-आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलानी है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023

Budh Gochar 2022 : कल बुध करेंगे वृश्चिक में प्रवेश, शुक्र से बनाएंगे युति

Shukra Gochar 2022 : शुक्र ने बदली चाल, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Vrishchik Rashi : New Year Horoscope 2023 Kumbh Rashi New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article