New Year Horoscope 2023 Makar Rashi : नए साल 2023 का ये महीना मकर राशि के लिए कैरियर के लिहाज से होगा खास

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Makar Rashi  नया साल हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आने वाला है। new year rashifal 2023 किसी को अपना घर मिलेगा, तो किसी को कैरियर में अपार सफलता मिलेगी।  इसी क्रम में आज हम बात करेंगे राशि राशि चक्र की दसवीं यानि मकर राशि की। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा नया सप्ताह।

जानें मकर राशि के बारे में —
मकर का अर्थ होता है मगर। जो एक जलीय जंतु है। अंग्रेजी में इसे कैप्रीकॉर्न(Capricorn) कहते हैं। इसका विस्तार 270 अंश से 300 अंश तक है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन चरण चरण, श्रवण नक्षत्र के चारों चरण तथा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रथम दो चरण मिलकर मकर राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति मगर के समान होती है। इसका स्वभाव चर है। धनु राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह रात्रि में बली होता है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि वात प्रकृति की है। शरीर में जोड़ और घुटने पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक विद्वान, संगीतज्ञ, सुंदर स्त्रियों का प्रिय, पात्र पुत्रों से युक्त माता का पेड़, धनी, त्यागी, अच्छी नौकरी वाला, दयालु, बहुत भाइयों वाला और सुख लिए अधिक चिंतन करने वाला होता है। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और बुध इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

मकर की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे। 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे। 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

वर्ष 2022 मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। वर्ष के प्रारंभ से मई महीने तक तथा नवंबर और दिसंबर के महीनों अच्छा फल प्राप्त होगा। वर्ष के बाकी महीनों में स्थितियां कम अच्छी है।

धन उपार्जन:-
माह जनवरी से अप्रैल तक तथा नवंबर और दिसंबर के महीने में धन लाभ का योग है। नवंबर और दिसंबर के महीने में गलत रास्ते से भी धन प्राप्त हो सकता है। धन कमाने में आप को बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। कुछ व्यक्तिगत में बाधक होंगे।

उपाय-
आपको शनिवार का व्रत रहना चाहिए तथा शनिवार को ही शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चन करना चाहिए।

कैरियर:-
जनवरी और फरवरी के महीने में कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। परंतु उसके बाद कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है। सितंबर में आप की स्थिति अपने कार्यालय में या अपने कार्य क्षेत्र में खराब रहेगी। परंतु बाद में अक्टूबर के महीने में यह बहुत अच्छी हो जाएगी। इस बात की भी संभावना है कि सितंबर से नवंबर के बीच में आप का स्थानांतरण हो।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें।

भाग्य-
भाग्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। साथ ही खराब भी नहीं है। अक्टूबर के महीने में आपका भाग्य बड़ी तेजी से आपके पक्ष में जाएगा। इसके अलावा सितंबर और नवंबर के महीने में भी भाग्य आपकी मदद करेगा। इस वर्ष आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। आपको जो कुछ भी मिलेगा अपने परिश्रम से ही मिलेगा।

उपाय-
हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी विद्वान ब्राह्मणों को कुंडली दिखा कर पन्ना धारण करना चाहिए।

परिवार-
अक्टूबर तक आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। पिताजी को चर्म रोग हो सकता है। इस वर्ष आपको अपने भाई बहनों से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा जनवरी और फरवरी के महीने में भाई बहन आपको थोड़ा सा सहयोग कर सकते हैं। जनवरी से अप्रैल तक आपको अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका अपने भाइयों से तनाव हो सकता है।

उपाय-
विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन जाप करें।

स्वास्थ्य-
अप्रैल तक आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आपके जीवनसाथी के गर्दन में या कमर में दर्द हो सकता है। छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने का भी योग है। आपको चाहिए कि आप वसायुक्त भोजन से परहेज करें और स्वास्थ्य के संबंध में अपनी दिनचर्या में योगासन को महत्व दें।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिदेव, की शांति हेतु किसी विद्वान ब्राह्मण से जाप करवाएं।

व्यापार-
व्यापार के मामले में वर्ष 2023 मिश्रित फल देने वाला है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक आपको लाभ प्राप्त होगा अक्टूबर के बाद आपको गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपको अक्टूबर-नवंबर तथा दिसंबर महीनों में आपको व्यापार से लाभ होगा। दिसंबर के महीने में व्यापार के बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करना पड़े। अक्टूबर नवंबर और दिसंबर में आपको अपने साझेदार के साथ कुछ तनाव युक्त समय भी बिताना पड़ सकता है।

उपाय-
शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

विवाह-
अविवाहित जातकों की विवाह हेतु वर्ष 2023 में उम्मीद है। जनवरी फरवरी-मार्च तथा अप्रैल के महीने में विवाह तय होने की अच्छी उम्मीद है। जून और अक्टूबर के महीने में विवाह के रिश्ते अच्छे आएंगे परंतु उसमें कुछ लोग बाधा खड़ी करेंगे। मई और जून के महीने में विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे और अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो जनवरी से अप्रैल के बीच में शादी तय होने की शत प्रतिशत उम्मीद है।

उपाय-
आपको मोती की माला धारण करना चाहिए।

मकान, कार आदि -
मकान और जमीन या कार खरीदने के इस वर्ष कई अवसर आएंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि 24 अप्रैल से 16 सितंबर के बीच में आप कोई सुख की वस्तु खरीद लें। अक्टूबर से दिसंबर के बीच में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद कम है। इन सभी अवधि में आपको आसानी से ऋण मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद का हल भी इसी अवधि में हो सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप मंगलवार को मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में गेहूं और मसूर की दाल का दान दें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। तो आपको मंगलवार को मंदिर पर जाकर गेहूं और मसूर की दाल का दान देना है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023

anil kumar 2

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Vrishchik Rashi : New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection":"Google Trending News
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article