New Year Horoscope 2023 Dhanu Rashi : नए साल का ये महीना धनु राशि के लिए होगा खास, पढ़े नए साल 2023 का वार्षिक राशि फल

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Dhanu Rashi  नया साल शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में सभी जातकों के मन में यही हलचल मची है। कि आने वाला साल उनके लिए क्या खास लेकर आने वाला है। तो चलिए जानते है। astrology पंडित अनिल पांडे (8959594400)से कि आने वाला साल राशि चक्र की नवमीं राशि धनु राशि की, कि उनके लिए आने वाला साल क्या खास लेकर आने वाला है।

नवमीं राशि —
धनु राशि राशि चक्र की नवीं राशि है। धनु का अर्थ धनुष । खगोल मंडल में देखने पर यह राशि धनुष के आकार की दिखती है। अंग्रेजी में इसे (Sagittarius) कहते हैं। इसका विस्तार 240 से 270 तक है। मूल नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रथम चरण मिलकर धनु राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की आकृति ऊपरी भाग धनुष लिए मनुष्य एवं निचला हिस्सा घोड़े के समान होता है। इसका स्वभाव स्थिर है। धनु राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण सात्विक है जाति क्षत्रिय है। यह रात्रि में बली होता है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में जांघ और कमर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा है। यह एक शुष्क राशि है।

धनु राशि का स्वभाव —
इस राशि के जातक दयालु, परोपकारी, ईश्वर भक्त,अधिकार प्रिय एवं मर्यादित होते हैं। ये शूरवीर,सत्य बुद्धि से युक्त, सात्विक, आनंद प्रदान करने वाले, शिल्प विज्ञान से संपन्न, धन से युक्त, सुंदर स्त्री वाले, चरित्रवान, सुंदर शब्दों को बोलने वाले तेजस्वी तथा मोटे शरीर वाले होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और सूर्य इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में धनु की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदाई है। कुछ क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ में सामान्य और कुछ में खराब।

धन उपार्जन-
जनवरी से अप्रैल तक आपको बहुत सामान्य धन लाभ होगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। मई और जून के महीने में धन लाभ थोड़ा ज्यादा होने की संभावना है। दिसंबर के महीने में आपको अच्छा धन लाभ होगा।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें।

कैरियर-
वर्ष 2023 आपके कैरियर की दृष्टि से सामान्य है। मई और जून में आपका स्थानांतरण हो सकता है मई और जून के महीने में आपके कैरियर में एक उछाल या गिरावट आ सकती है। यह भी संभव है कि उस समय आपका स्थान हो या सीट बदली जाए। जनवरी से अप्रैल तक आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। मई से आपके खर्चे में कमी आएगी। जुलाई अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में फिर आपका कैरियर स्थिर हो जाएगा। नवंबर और दिसंबर के महीने में फिर आपके कैरियर में उछाल या गिरावट आ सकती है। अच्छी या बुरी पोस्टिंग आपके दशा और अंतर्दशा पर निर्भर करती है।

उपाय-
आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

भाग्य-
अप्रैल-मई तथा अगस्त एवं सितंबर के महीने में आपका भाग्य आपका साथ देगा। उसके बाद आपका भाग्य सामान्य हो जाएगा। मई के महीने से आपको भाग्य से मदद मिलने लगेगी जोकि सितंबर महीने तक रहेगी। सितंबर के उपरांत आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको अपने किए गए परिश्रम के अनुपात में ही फल की प्राप्ति होगी।

उपाय-
आपको विष्णु सहस्रनाम का जाप प्रतिदिन करना चाहिए।

परिवार-
अप्रैल के महीने तक आपको अपने माता जी से बहुत ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने तक आपकी माताजी का स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। पिताजी का भी स्वास्थ्य ठीक रह सकता है नवंबर और दिसंबर में माताजी और पिताजी दोनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जनता में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बहनें आपकी मदद भी करेंगी। भाई के साथ आपके संबंध कोई बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। इस वर्ष अक्टूबर तक आपके संतान को परेशानी रहेगी। उसकी परेशानी मई महीने से थोड़ा कम होनी प्रारंभ होगी। जो कि नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो जाएगी। आपको अपनी संतान से बहुत सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

उपाय-
आपके प्रति गुरुवार राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए।

स्वास्थ्य-
आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अक्टूबर के उपरांत आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। यह संभव है की छोटे-मोटे ऑपरेशन भी हो। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को चमड़ी संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।

उपाय-
हर बुधवार आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

व्यापार-
इस वर्ष आपका व्यापार अप्रैल से सितंबर तक सामान्य से अच्छा रहेगा। जिसके कारण आपको धन की भी प्राप्ति होगी। जून और जुलाई महीने में भी आपके व्यापार में तेजी आएगी। वर्ष के बाकी महीने व्यापार के जिससे सामान्य ही हैं। व्यापार में तरक्की तभी होगी जब आप पूरी तरह से उसमें ध्यान दें और कार्य करें।

उपाय-
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विवाह-
अविवाहित जातकों के लिए जनवरी से अक्टूबर के बीच में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको इन प्रस्तावों पर अच्छे से कार्यवाही करनी है अन्यथा ये प्रस्ताव, प्रस्ताव भर ही रह जाएंगे। जनवरी फरवरी-मार्च तथा जुलाई और अगस्त में अगर आपकी दशा अंतर्दशा ठीक है। तो विवाह तय हो कर होने की भी उम्मीद है।

उपाय-
मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें। अपनी कुंडली किसी विद्वान ब्राह्मण को दिखाकर पन्ना धारण करें।

मकान कार जमीन आदि खरीदना -
जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने तक इस बात की बहुत संभावना है कि आप मकान जमीन आदि खरीदें। उसके अलावा पूरे वर्ष में इस बात के संयोग बन सकते हैं कि आप कुछ बड़ी खरीदारी करें या कुछ बड़ा खर्चा करें।

उपाय-
अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलानी है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023

anil kumar 2

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Vrishchik Rashi : New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection":"Google Trending News
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article