/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/holiday-in-2021.jpeg)
Holiday Calendar 2021: साल 2020 कोरोना काल में ही गुजर रहा है और अब नए साल को आने में महज 20 दिन से भी कम समय बचा है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते लगभग साल भर से लोगों को घूमने-फिरने का प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान महीनों तक कुछ लोग अपने कमरों, घरों और शहर के अदंर ही कैद रह जाने के कारण अब बड़ी ही बेसब्री से नए साल में मौज-मस्ती और घूमने का प्लान कर रहे हैं। नए साल से नई उम्मीदें रख रहे और छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए 2021 ढेर सारी छुट्टियों लेकर आ रहा है। नए साल में लोगों को बहुत छुट्टियां मिलने वाली हैं। आप साल 2021 का कैलेंडर देखकर आप अपनी छुट्टियां अभी से प्लान कर सकते हैं।
किस महीने में कितनी छुट्टियां
साल 2021 के शुरुआती महीनों में आपको कम ही छुट्टियां मिलेंगी। 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस है। फरवरी में कोई भी छुट्टी नहीं है। मार्च में 11 तारीख को महाशिवरात्रि और 29 मार्च को सोमवार के दिन होली है।
अप्रैल 2021 में तीन और मई में दो दिन की छुट्टी
2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को राम नवमी है। जबकि मई में केवल दो दिन की छुट्टी रहेगी। 13 मई को ईद-उल-फितर और 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। जून के महीने में कोई छुट्टी नहीं है। 20 जुलाई को ईद-उल जुहा (बकरीद) है।
अगस्त-सितंबर 2021: इस बार 15 अगस्त की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि इस दिन रविवार है। 19 अगस्त को गुरूवार के दिन मुहर्रम है। जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को सोमवार के दिन पड़ रहा है। 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है।
अक्टूबर 2021: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती। 7 अक्टूबर को गुरूवार के दिन अग्रसेन जयंती है। 15 अक्टूबर (शुक्रवार) को दशहरे का त्योहार है। 19 अक्टूबर को मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद है। 20 अक्टूबर को बुधवार के दिन महर्षि बाल्मीकि जयंती है।
नवंबर-दिसंबर 2021: दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को गुरूवार के दिन पड़ रहा है। 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। 2021 में 25 दिसंबर को क्रिसमस शनिवार के दिन है।
प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday):
1 जनवरी (शुक्रवार)- न्यू ईयर
13 जनवरी (बुधवार)- लोहड़ी
14 जनवरी (गुरूवार)- पोंगल और मकर संक्रांति
20 जनवरी (बुधवार)- गुरू गोविंद सिंह जयंती
16 फरवरी (मंगलवार)- वसंत पंचमी
19 फरवरी (शुक्रवार)- शिवाजी जयंती
26 फरवरी (शुक्रवार)- हज़रत अली का जन्मदिन
27 फरवरी (शनिवार)- गुरु रविदास जयंती
8 मार्च (सोमवार)- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 मार्च (रविवार)- होलिका दहन
4 अप्रैल (रविवार)- ईस्टर डे
13 अप्रैल (मंगलवार)- चैत्र सुखलदि
14 अप्रैल (बुधवार)- वैसाखी
16 अगस्त (सोमवार)- पारसी न्यू ईयर
21 अगस्त (शनिवार)- ओणम
10 सितंबर (शुक्रवार)- गणेश चतुर्थी
12 अक्टूबर (मंगलवार)- महा सप्तमी
13 अक्टबर को (बुधवार)- महाअष्टमी
14 अक्टूबर (गुरूवार)- महानवमी
24 अक्टूबर (रविवार)-करवा चौथ
4 नवंबर (गुरूवार)- नरक चतुर्दशी
5 नवंबर (शुक्रवार)- गोवर्धन पूजा
6 नवंबर (शनिवार)- भाईदूज
10 नवंबर (बुधवार)- छठ पूजा
24 नवंबर (बुधवार)- गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस
24 दिसंबर (शुक्रवार)- क्रिसमस ईव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें