Advertisment

Welcome 2024: जानें 2024 में क्‍या रहेगा खास, राम मंदिर, ओलंपिक, लोकसभा चुनाव समेत इन इवेंट्स पर दुनिया भर की नजर

Welcome 2024: जानें 2024 में क्‍या रहेगा खास, राम मंदिर, ओलंपिक, लोकसभा चुनाव समेत इन इवेंट्स पर दुनिया भर की नजर।

author-image
Bansal News
Welcome 2024: जानें 2024 में क्‍या रहेगा खास, राम मंदिर, ओलंपिक, लोकसभा चुनाव समेत इन इवेंट्स पर दुनिया भर की नजर

Welcome 2024: साल 2023 रविवार को अलविदा हो गया। इस बीते साल में देश-दुनिया में बहुत से घटनाक्रम हुए, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन नए साल यानि 2024 में क्या कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिसका आपको इस साल इंतजार रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं 2024 में होने वाले एतिहासिक इवेंट्स, जिस पर दुनिया भर की नजर  रहेगी।

Advertisment

एतिहासिक राम मंदिर निर्माण

साल 2024 की शुरुआत अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में बनने वाले एतिहासिक भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के साथ हो रही है। 22 जनवरी 2024 को इसका उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा 2 हजार VIP और 4 हजार से अधिक साधू-संत शामिल होंगे।

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 10 दिन का अनुष्ठान किया जाएगा। राम मंदिर में सोने की पादुकाएं विराजित की जाएंगी।

लोकसभा चुनाव 2024

साल 2024 में अप्रैल और मई महीने पर सभी की निगाहें रहेंगी, क्योंकि इस दौरान लोकसभा के चुनाव(Loksabha Election 2024) होने है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो जाएगा।

Advertisment

बता दें कि पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद बीजेपी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) ने केंद्र में सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

IPL 2024 का आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) साल के अंत तक हो सकता है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी पापुलर क्रिकेट प्रतियोगिता है। IPL 2024 में करीब 10 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 20 करोड़ रुपए का पुरुष्कार मिलेगा।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क इस सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं। उन्‍हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Advertisment

आईसीसी टी-20 विश्वकप 2024

T-20 क्रिकेट मैचों के विश्वकप(T-20 World Cup 2024) का आयोजन भी 2024 में आयोजन किया जाएगा। इसका सिड्यूल भी जारी हो गाया।

टी-20 विश्वकप का आयोजन हर दो साल के अंतरात में होता है, इस बार इसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होगा। यह विश्व कप का 9वां संस्करण होगा।

बता दें USA  में में यह पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो 4 से 30 जून 2024 तक खेला जाएगा। जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी।

Advertisment

2024 ओलंपिक का आयोजन

साल 2024 में ओलंपिक (Olympics 2024) खेलों का भी आयोजन होगा। जो 26 जुलाई से अगस्त तक पेरिस की मेजबानी में खेला जाएगा। बता दें कि फ्रांस में यह ओलंपिक छठीं बार हो रहा है, इस ओलंपिक में 32 खेलों का आयोजन होगा।

भारत में विधान सभा चुनाव 2024

साल 2024 में भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव(Assembly Elections 2024) होंगे। अप्रैल 2024 में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम। वहीं सितम्बर 2024 में जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव होगा। इसी के साथ अक्टूबर 2024 में हरियाणा और महाराष्ट्र। नवंबर/दिसंबर 2024 में झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

अमेरिका के लिए भी साल 2024 में महत्वर्पण रहने वाला है। क्योंकि इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2024) होना है। जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव हो सकता है, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच मुकाबला होगा। वर्तमान में जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति हैं

ये भी पढ़ें: 

CG News: छत्तीसगढ़ के 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक में फाइलन हुए थे नाम

CG News: जामताड़ा गैंग के निशाने पर छत्तीसगढ़, व्हाट्सएप हैक कर महिलाओं से कर रहे ठगी

MP News: 10 IAS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, संदीप यादव नए कमिश्नर जनसंपर्क

Happy New Year 2024: सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया गया स्वागत

Baagpat News: बागपत से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, छेड़खानी का किया विरोध तो…

RAM MANDIR AYODHYA loksabha election 2024 IPL 2024 olympics 2024 T-20 New Year 2024 2024 major events new year 2024 big events ram mandir Inauguration 2024 t-20 world cup 2024 us presidential election 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें