Advertisment

New Year 2023 : भोजन, जो दूर करेंगे ग्रह दोष, जानें नए साल 2023 के ज्योतिष उपाय

author-image
Preeti Dwivedi
New Year 2023 : भोजन, जो दूर करेंगे ग्रह दोष, जानें नए साल 2023 के ज्योतिष उपाय

नई दिल्ली। New Year 2023 :  बस कुछ ही घंटों में नया साल शुरू होने वाला है। jyotish upay 2023 ऐसे में सभी की तमन्ना होती है कि नया साल उनके जीवन में कुछ खास लेकर आए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी कुंडली में ग्रह दोष हमारी सफलता में रुकावट बनता है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद सरल और आसान उपाय जिन्हें अपना कर आप अपने इन दोषों को दूर कर सकते हैं।

Advertisment

सूर्य- 

हमारी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। लोगों को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, प्रतिष्ठा एवं अच्छी नौकरी मिलती है एवं पिता का प्यार व सहयोग मिलता है। लेकिन अगर किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो पिता से नहीं बनेगी, सरकारी नौकरी में किसी भी तरह की दिक्कत का होना या झूठे आरोप लगना, मान सम्मान को ठेस पहुंचना आदि परेशानी लोगों को झेलने पड़ती हैं।

सूर्य के उपाय  — 

अगर आप अपने जीवन में सूर्य के प्रभाव को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको बता दें इस ग्रह का संबंध नारियल, खजूर, केसर, बड़ी इलायची, गेंहू, गुड़ आदि से है। यानि आपको सूर्य मजबूत करने के लिए इन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

चंद्रमा- 

आपको बता दें यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत नहीं है या​नि कमजोर है तो इस बात का कैसे पता करा जाए। तो आपको बता दें चंद्रमा के कमजोर होने पर मां से दूरी बन जाती है, जातक वहमी हो जाता है, हाथ-पैर शिथिल पड़ जाते हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे दिखते हैं। मन में उमंग खुशी न रहे तो समझें चंद्रमा खराब है।

Advertisment

चंद्रमा के उपाय- 

अगर आप भी चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपने भोजन में इससे जुड़े भोजन को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें चंद्रमा सफेद वस्तुओं का कारक होता है ऐसे में आपको नारियल, लीची, खरबूजा, तरबूज, खीरा, नींबू, खुशबूदार बासमती चावल,गन्ना, चीनी, दूध और दूध से बने पदार्थ,आइसक्रीम और मिठाइयों आदि को भोजन में शामिल करें।

मंगल- 

अगर आपको नहीं समझ आता कि आपकी कुंडली में किस स्थिति में है तो आपको बता दें इस बात को पहचानने के कई संकेत होते ​हैं जैसे भाई- बहन से झगड़ा हो या दूरी बन जाये, चोट ज्यादा लगे, शरीर में खून की कमी हो जाये और शरीर में ऊर्जा की कमी रहें, तो समझ लें आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति ठीक नहीं है।

उपाय- 

मंगल रत्क तत्व यानि लाल तत्व प्रधान है। ऐसे में आपको बता दें आपको अपनी कुंडली में गुड़, मसूर की दाल, अनार, जौ,लाल मिर्च, काली मिर्च, जायफल, लौंग, तीखे मसाले, सरसों का साग, कटहल, सोयाबीन और शहद आदि को भोजन में शामिल करना चाहिए।

Advertisment

बुध- 

जब व्यक्ति की कुंडली में बुध खराब होता है तो इस कंडीशन में व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता प्रभावित होती है। इस बात के संकेत इस बात से मिलते हैं जैसे दांत खराब होना, अपने विचारों को व्यक्त न कर पाना, त्वचा रोग होना। यादाश्त कमजोर हो जाना इसके संकेत हैं।

उपाय- 

बुध को हरा तत्व प्रधान ग्रह माना जाता है इसलिए इस ग्रह को मजबूत करने के लिए मटर,अदरक, पालक, बथुआ, मेथी, सीताफल, बैंगन, पान, गन्ने , हरी दालें, मूंग, हरी सब्जियां आदि चीजों को शामिल करना चाहिए।

गुरु-

अगर जातक की कुंडली में गुरु खराब स्थिति में हो तो व्यक्ति मोटा हो जाता है। साथ ही साथ अपनों से आपके रिश्ते बिगड़ जाते है, लिवर और पेट की समस्या होती है।

Advertisment

उपाय- 

अगर आप कुंडली में गुरु को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको पीली चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे चना, चना दाल, बेसन, मक्का, केला, हल्दी, सिंघाड़ा,सेंधा नमक, पीली दालें और फलों को शामिल करना चाहिए।

शुक्र- 

शुक्र के कुंडली में खराब होने पर व्यक्ति का धन, वैभव, ऐश्वर्य सभी कुछ खराब हो जाता है, दांपत्य सुख में कमी आती है।

उपाय- 

यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको फूलदार वनस्पति, साबूदाने की खीर, पनीर, दूध, छेना तथा छेने की बनी मिठाईयों का सेवन करें।

शनि- 

शनि का सीधा संबंध लोगों के जीवन पर पड़ता है। कुंडली में शनिदेव के अशुभ प्रभाव से जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। व्यक्ति गंभीर बीमीरियों से परेशान रहता है,नौकरी नहीं लगती या यूँ कहा जाए किसी काम में किस्मत साथ नहीं देती। यानि कुल मिलाकर लोग जीवन में परेशानियां आती रहती हैं।

उपाय-

यदि आपको जीवन में शनि से जुड़े संकेत मिलते हैं तो आपको अपने भोजन में तिल, उड़द, कालीमिर्च, मूंगफली का तेल, अचार, लौंग, तेजपत्ता तथा काले नमक आदि को शामिल करना चाहिए।

new year 2023 Astrology Images Astrology Photos benefits of navagraha pooja grah dosh nivaran upay in hindi inauspicious effects of navagraha Latest Astrology Photographs Latest Astrology photos navagraha shanti puja navgrah shanti navgrah shanti ke upay Navgrah shanti mantra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें