Advertisment

New Year 2022 Baby Name : साल 2022 में होने वाले बेबी का नाम होगा खास, क्या आपने देखे हैं ये नेम

New Year 2022 Baby Name : साल 2022 में होने वाले बेबी का नाम होगा खास, क्या आपने देखे हैं ये नेमnew-year-2022 baby-name-the-name-of-the-baby-to-be-born-in-the-year-2022-will-be-special-have-you-seen-this-name

author-image
Preeti Dwivedi
new-year-baby-name

new-year-baby-name

नई दिल्ली। हर किसी के जीवन में New Year Baby Name आने वाला नन्हा मेहमान उसकी लाइफ में अहम होता है। अगर आपके घर में भी कोई नन्हा—मुन्ना मेहमान नए साल पर दस्तक देने वाला है। तो आप उसके नाम को लेकर तैयारी कर लें। आइए हम आपको बताते हैं बेबी वॉय और बेबी गर्ल के लिए कुछ खास नाम। जो आप अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यही प्यारा नाम उनके लिए जिंदगी भर पहचान दिलाता है।

Advertisment

लड़कियों के लिए खास नाम  2022 —

  • आध्‍या —

'अ' अक्षर से शुरू होने वाला यह बहुत ही प्‍यारा नाम है और इस नाम का मतलब होता है पहली शक्‍ति।

  • आन्‍या —

इस नाम का मतलब असीम होता है। जिसकी कोई सीमा न हो, उसे आन्‍य कहा जाता है। यह एक हिंदू नाम है।

  • छाया —

यह लड़कियों के लिए बहुत ही प्‍यारा नाम है। छाया नाम का मतलब जिंदगी, छवि और जीवन होता है।

Advertisment
  • धृति —

अगर आपकी बेटी का 'ध' अक्षर से नाम निकला है तो आप उसे धृति नाम दे सकते हैं। इस नाम का मतलब साहसी, हिम्‍मत रखने वाली और पराक्रम होता है।

  • ईशिका —

ये भी बहुत प्‍यारा नाम है। ईशिका नाम का मतलब तीव्र गति और तेज होता है। लड़कियों के लिए इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है।

  • फलक —

लड़कियों के इस नाम का अर्थ बहादुर, साहसी और निडर होता है। कहते हैं कि नाम का प्रभाव हमारे स्‍वभाव और व्‍यवहार पर पड़ता है इसलिए अपनी बेटी को फलक नाम देकर आप उसे बहादुर बना सकते हैं।

Advertisment

​लड़कों के नाम हिंदी में 2022

  • आकव —

ये लड़कों का नाम है और इसका मतलब आकार, आकृति और रूप होता है।

  • आरव —

यदि आपके लड़के का नाम 'अ' अक्षर से निकला है तो आप उसे आरव नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांतिमय, शांतिपूर्ण और शांत होता है।

  • अदविक —

लड़कों का यह नाम बहुत यूनीक है और इसका मतलब अनोखा, अद्वितीय और अनूठा होता है।

  • एकांश —

इस नाम का मतलब संपूर्ण, पूर्ण और समूचा होता है। यह एक हिंदू नाम है।

  • ईशान —

भगवान शिव को ईशान नाम से जाना जाता है। अपने बेटे को शिव का नाम देकर, आप उसमें उनके गुणों को पा सकते हैं।

Advertisment
  • जेहान —

इस पूरे विश्‍व या ब्रह्मांड को जेहान कहते हैं। हर बच्‍चा अपने पेरेंट्स के लिए उनकी दुनिया होता है और ये नाम देकर आप इस बात को चरितार्थ कर सकते हैं।

  • मयान —

प्‍यार करने वाला और प्रेम पर अपना आधिपत्य रखने वाले को मयान कहते हैं। यदि आपके बेटे का नाम 'म' अक्षर से निकला है तो आप उसे मयान नाम दे सकते हैं।

  • रेयांश —

सूर्य की किरण को रेयांश कहते हैं। ये नाम देकर आप अपने बेटे को सूर्य की तरह तेज और प्रकाशमान बना सकते हैं।

Advertisment
New Year Baby Name MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dharam news bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news baby name
Advertisment
चैनल से जुड़ें