Advertisment

New Year 2022 नए साल में शहर के लोगों को मिलेगी सुभाषनगर ROB और रानी कमलापति अंडरब्रिज की सौगात

New Year 2022 नये साल में राजधानी वासियों को सुभाष नगर आरओबी और रानी कमलापति स्टेशन (आरकेएमपी) अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। 40 करोड़ रुपए से बने सुभाष नगर आरओबी को तकरीबन 20 महीनों की देरी के बाद आखिरकार ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इसका नये साल में 5 जनवरी से एक सप्ताह के लिए ट्रायल रन होगा। 23 जनवरी को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

author-image
Bansal News
New Year 2022 नए साल में शहर के लोगों को मिलेगी सुभाषनगर ROB और रानी कमलापति अंडरब्रिज की सौगात

New Year 2022 भोपाल। नये साल में राजधानी वासियों को सुभाष नगर आरओबी और रानी कमलापति स्टेशन (आरकेएमपी) अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। 40 करोड़ रुपए से बने सुभाष नगर आरओबी को तकरीबन 20 महीनों की देरी के बाद आखिरकार ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इसका नये साल में 5 जनवरी से एक सप्ताह के लिए ट्रायल रन होगा। 23 जनवरी New Year 2022 को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। आरकेएमपी अंडर ब्रिज मार्च 2022 के अंत तक शुरू हो जाएगा। इससे डेढ़ लाख लोगों को आवागमन में फायदा होगा।

Advertisment

अंडरपास का चल रहा काम

आरकेएमपी अंडर ब्रिज रेल अंडरपास का काम चल रहा है। बस कुछ ही महीनों में यह अंडरपास बनकर तैयार होगा। इसके बनने से रोजाना डेढ़ लाख राहगीरों को सहूलियत होगी। बता दें कि इसका निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। पूर्व में कोरोना संक्रमण के कारण काम बंद करना पड़ा था। फिर बारिश के कारण काम बंद था।

रेलवे ट्रैक के नीचे से होता है आवागमन

अभी इस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नीचे से आवागमन के लिए एक पुलिया है, जिसे पानी की निकासी के लिए बनाया गया था, वहीं से राहगीर आना-जाना करते हैं। इस पुलिया में जरा-सी बारिश के बाद ही जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।

सावरकर सेतु के नीचे बन रहा अंडरपास

यह अंडरपास हबीबगंज से इटारसी की तरफ जाने वाले रेल मार्ग पर वीर सावरकर सेतु के नीचे बन रहा है। इसकी लागत करीब 10 करोड़ से अधिक है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में कठिनाईयों के चलते काम पूरा नहीं कर सके। कोशिशें की गई थी। अब रेलवे की पहली प्राथमिकता में है और जल्द ही पूरा कर देंगे।

Advertisment
Subhashnagar ROB rani kamlapati Rani Kamalapati Station Pradesh Breaking Hindi new year 2022 MP Samachar in Hindi MP news MP Live News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Channel MP happy news year Breaking News bhopal news Bansal News bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें