Advertisment

New Vande Bharat Trains: ब्लू की जगह अब भगवा रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां देखे फोटो

author-image
Bansal news
New Vande Bharat Trains: ब्लू की जगह अब भगवा रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां देखे फोटो

Vande Bharat Trains: वंदे भारत एक्सप्रेस अब ब्लू की जगह भगवा और सफेद की जगह भूरे रंग में दिखेगी। शनिवार को चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे थे। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए लुक का खुलासा किया गया। बता दें कि ICF में ट्रेन का निर्माण किया जाता है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1677679009835151365?s=20

[caption id="attachment_234400" align="alignnone" width="889"]vande-bharat-train1केंद्रीय मंत्री के ICF में नई वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नई वंदे भारत ट्रेन भगवा और भूरे रंग में नजर आ रही है। रंग में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने जवाब दिया कि नया रंग ‘तिरंगा’ से प्रेरित है।  [/caption]

[caption id="attachment_234402" align="alignnone" width="889"]vande-bharat-train vande-bharat-train[/caption]

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि अबतक वंदे भारत ट्रेन में 25 से ज्यादा सुधार किए गए हैं। मंत्री वैष्णव ने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से भी उत्पादन और अन्य तकनीकी विषयों पर बातचीत की। आईसीएफ ने 2018-19 में देश को पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वाराणसी के बीच इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
https://twitter.com/ANI/status/1677675412598538240?s=20
दुनिया में किसी भी यात्री कोच निर्माता की ओर से सबसे अधिक 
अक्तूबर, 2022 के दूसरे सप्ताह के दौरान, आईसीएफ ने 1955 में अपनी स्थापना के बाद से 70,000 से अधिक कोच बनाने का गौरव हासिल किया, जो दुनिया में किसी भी यात्री कोच निर्माता की ओर से सबसे अधिक है।

vande-bharat-train2

नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।
Advertisment
vande bharat railways Railway Minister PM Modi new vande bharat express Ashwini Vaishnaw
Advertisment
चैनल से जुड़ें