Advertisment

New State Governor-Vice Governer: अब रमेश बैस होगें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल ! कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, जानिए कहां किसे बनाया राज्यपाल-उपराज्यपाल

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। जहां पर आज रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया है।

author-image
Bansal News
New State Governor-Vice Governer: अब रमेश बैस होगें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल ! कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, जानिए कहां किसे बनाया राज्यपाल-उपराज्यपाल

महाराष्ट्र। Maharashtra New Governor इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। जहां पर आज रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया है।

Advertisment

हाल ही में दिया था बयान 

आपको बताते चलें कि, हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने अपने पद से हटने की बात कही थी। जिसमें अब इस्तीफा दिया है। बता दें कि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।

उत्तराखंड के निवासी कोश्यारी

कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की।

जानिए कहां किसे बनाया राज्यपाल-उपराज्यपाल

  • लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Advertisment

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Advertisment
Ramesh bais Maharashtra News maharashtra new governor Maharashtra Latest India News Updates india news in hindi Bhagat Singh Koshyari
Advertisment
चैनल से जुड़ें