Advertisment

New Sansad Bhawan: क्या नए संसद भवन में पेश होगा 2023 का बजट ! सामने आई भवन की ताजा तस्वीरें

नई अपडेट नए संसद भवन को लेकर सामने आया है जहां पर अनुमान जताया जा रहा है कि, बजट नए संसद भवन में जारी हो सकता है जिसकी ताजा तस्वीरें हाल ही में सामने आई है।

author-image
Bansal News
New Sansad Bhawan: क्या नए संसद भवन में पेश होगा 2023 का बजट ! सामने आई भवन की ताजा तस्वीरें

New Sansad Bhawan: जैसा कि, सब जानते है अगले महीने 1 फरवरी को इस साल का पहला बजट जारी होने वाला है वहीं पर नई अपडेट नए संसद भवन को लेकर सामने आया है जहां पर अनुमान जताया जा रहा है कि, बजट नए संसद भवन में जारी हो सकता है जिसकी ताजा तस्वीरें हाल ही में सामने आई है।

Advertisment

नई पार्लियामेंट्री बिल्डिंग की तस्वीरें सामने

आपको बताते चलें कि, नई पार्लियामेंट्री बिल्डिंग को बनाने वाले केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने इसे शेयर किया है जहां पर आप मंत्रालय की वेबसाइट - Centralvista.gov.in पर ये तस्वीरें उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन नवंबर 2022 थी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह जनवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2023 को नए लोकसभा भवन से संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी, 2023 को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है।

ImageImage

जानें क्या है नए संसद भवन की लागत

नई संसद को तैयार करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने इस हफ्ते टेंडर जारी किए हैं। इसमें मैकेनाइज्ड हाउसकीपिंग के लिए 24.65 करोड़ रुपये का टेंडर शामिल है। नए भवन का प्रोजेक्ट टाटा को 2020 में 861.9 करोड़ रुपए में दिया गया था।निर्माण पर GST बढ़ने के कारण ये लागत बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में GST को 12% से बढ़ाकर 18% तक संशोधित किया गया था।

Advertisment
sansad tv sansad bhawan new building sansad bhawan sansad bhavan video sansad bhavan live sansad bhavan delhi Sansad bhavan sansad pm modi inaugurates ashok sthambh at sansad bhawan new sansad bhawan new sansad bhavan update new sansad bhavan project new sansad bhavan design new sansad bhavan naye sansad bhawan ka nirmaan kyun naya sansad bhawan naya sansad bhavan delhi sansad bhawan delhi sansad bhavan delhi ka sansad bhawan delhi ka sansad bhavan
Advertisment
चैनल से जुड़ें