Advertisment

New Rules from 1st november 2022 : कल से बदल जाएंगे बैंक, बीमा, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियम, बिजली सब्सिडी होगी बंद!

author-image
Preeti Dwivedi
New Rules from 1st november 2022 : कल से बदल जाएंगे बैंक, बीमा, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियम, बिजली सब्सिडी होगी बंद!

नई दिल्ली। 1 नवंबर से New Rules from 1st november 2022 नया महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपने बैंक, बिजली सब्सिडी, पेट्रोल—डीजल, से जुड़े इन नियमों का नहीं जाना है तो pnb kyc आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो आपको ये नियम जानना जरूरी है। क्योंकि 1 नवंबर से इन सभी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। क्या-क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Advertisment

सब्सिडी का नया नियम business 
नवंबर से दिल्ली में बिजली सब्सिडी दिल्ली में बिजली सब्सिडी का एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इस नियम के मुताबिक, जिन लोगों ने बिजली पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया उन्हें 1 नवंबर से ये सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। दिल्ली में लोगों को महीने में 200 यूनिट तक फ्री बिजली पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है, जो लोग 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी।

रसोई गैस की कीमतें – LPG GAS PRICE
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती है।। इसी के तहत 1 नवंबर को भी सरकारी ऑयल मार्केटिंक कंपनिया गैस सिलेंडर का रेट या तो बढ़ा सकती हैं या कम कर सकती हैं। या फिर इसे स्थिर भी रखा जा सकता है। बीते महीने भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी हो सकता है इस बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका महीने की शुरूआत मेें ही लग जाए।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में परिवर्तन – PETROL DIESEL RATE
महीना शुरू होते ही पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी तय करती हैं। ऐसे में हो सकता है कि महीना शुरू होते ही या तो कीमतों में इजाफा हो जाए या कोई परिवर्तन न हो। आपको बता दें बीतें कुछ दिनों से भले ही कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई हो लेकिन तेल कंपनियों द्वारा आम जनता को राहत देते हुए किसी भी प्रकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई है।

Advertisment

 शादी के सीजन में अटक सकते हैं बैंक के काम, नवंबर में 10 दिन रहेंगे बैंक बंद –
आपको बता दें नवंबर में देव उठनी ग्यारस के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। ऐसे में इस महीने करीब 10 दिन के दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें ऐसे में यदि आप भी इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं तो आपको भी इस महीने बैंक में ​छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही अपनी प्लानिंग करना चाहिए।

KYC जरूरी
अगर आप बीमा कराए ​हैं तो आपको बता दें इससे जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जी हां इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC (नो योर कस्टमर) विवरण देना अनिवार्य कर सकती है। अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण देना स्वैच्छिक है जो पहली नवंबर से अनिवार्य किया जा सकता है। नए और पुराने दोनों कस्टमर्स के लिए केवाईसी से जुड़े नियम अनिवार्य किए जा सकते हैं। इसके तहत इंश्योरेंस क्लेम करते समय अगर केवाईसी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

MP Board Exam Date : बड़ी खबर! बदल गई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख, MPBSE ने जारी की नई डेट

Advertisment

बिजनस न्यूज news in hindi News new rules from 2022 New Rules From 1st November 2022 New Rules From 1st November new rules for gst new rules 2022-23 new income tax rules 2022 latest news income tax new rules 2022-23 Headlines gst rules in india in hindi gst rules in india gst rules and regulations 2022 pdf
Advertisment
चैनल से जुड़ें