Advertisment

Ram Lalla Idol As Balak Ram: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू, लखनऊ से स्पेशल बसें बंद, सिक्योरिटी के लिए 8 मजिस्ट्रेट तैनात

Ram Lalla Idol As Balak Ram:  राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। रामलला की मूर्ति को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा ।

author-image
Kalpana Madhu
Ram Lalla Idol As Balak Ram: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू, लखनऊ से स्पेशल बसें बंद, सिक्योरिटी के लिए 8 मजिस्ट्रेट तैनात

Ram Lalla Idol As Balak Ram: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से मंदिर में आम लोगों का दर्शन करना शुरू हो गया। विभिन्‍न राज्यों से लाखों लोग अयोध्‍या पहुंचे। जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। लोग दर्शन करने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर ही भाग निकले।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक ढाई लाख लोगों ने दर्शन कर लिए। भीड़ को काबू करने के लिए 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ से स्पेशल बसें बंद कर दी गई हैं। वहीं सीमए योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। UP के प्रमुख सचिव गृह और DG लॉ एंड ऑर्डर को भी अयोध्या बुलाया गया

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। रामलला की मूर्ति को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा। इस विग्रह का नाम ‘बालक राम’ इसलिए रखा गया है क्योंकि भगवान पांच वर्ष के बच्चे के रूप में खड़ी मुद्रा में स्थापित किए गए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े एक पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि ‘‘भगवान राम की मूर्ति, जिसका अभिषेक 22 जनवरी को किया गया था, का नाम 'बालक राम' रखा गया है।

Advertisment

भगवान राम की मूर्ति का नाम 'बालक राम' रखने का कारण यह है कि वह एक बच्चे की तरह दिखते हैं, जिनकी उम्र पांच साल है।' उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार जब मैंने मूर्ति देखी, तो मैं रोमांचित हो गया और मेरे आंखों से आंसू बहने लगे।

उस समय मुझे जो अनुभूति हुई, उसे मैं बयां नहीं कर सकता।’’लगभग 50-60 प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करा चुके काशी के पुजारी दीक्षित ने कहा, ‘‘अब तक किए गए सभी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानों में से, यह मेरे लिए सबसे 'अलौकिक ' और 'सर्वोच्च' है।’’ उन्‍होंने कहा कि उन्हें मूर्ति की पहली झलक 18 जनवरी को मिली थी।

प्रधानमंत्री ने बताया-एक नए युग के आगमन का प्रतीक

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक नए युग के आगमन का प्रतीक है।

Advertisment

संबंधित खबर:

Ram Mandir Ayodhya: 500 साल का इंतज़ार हुआ खत्म, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई संपन्न, देखें तस्वीरें

प्राण-प्रतिष्ठा में 6 यजमान शामिल हुए

सोमवार यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पूजा में PM मोदी और RSS चीफ मोहन भागवत समेत 6 यजमान शामिल हुए। इसके बाद मोदी ने करीब 35 मिनट का भाषण दिया।

PM ने कहा- कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। राम मंदिर किसी आग को नहीं, ऊर्जा को जन्म दे रहा है।

Advertisment

पुरानी मूर्ति नई मूर्ति के सामने रखी गई

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार, रामलला की पुरानी मूर्ति, जो पहले एक अस्थायी मंदिर में रखी गई थी। उसे भी नई मूर्ति के सामने रखा गया है। मूर्ति के लिए आभूषण अध्यात्म रामायण, वाल्मिकी रामायण, रामचरितमानस और अलवंदर स्तोत्रम जैसे ग्रंथों के गहन शोध और अध्ययन के बाद तैयार किए गए हैं।

मूर्ति को बनारसी कपड़े से सजाया गया

मूर्ति को बनारसी कपड़े से सजाया गया है, जिसमें एक पीली धोती और एक लाल 'पताका' या 'अंगवस्त्रम' है। 'अंगवस्त्रम' को शुद्ध सोने की 'जरी' और धागों से सजाया गया है, जिसमें शुभ वैष्णव प्रतीक-शंख, पद्म, चक्र और मयूर शामिल हैं।

रामलला ने पहने 5 किलो सोने के आभूषण

5 साल के बालक रूप में विराजमान रामलला का सोने के आभूषणों से श्रृंगार देख लोग भाव-विभोर हो गए। ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक, 200 किलो की प्रतिमा को 5 किलो सोने के जेवरात पहनाए गए हैं। नख से ललाट तक भगवान जवाहरातों से सजे हुए हैं। रामलला ने सिर पर सोने का मुकुट पहना है।

मुकुट में माणिक्य, पन्ना और हीरे लगे हैं। बीच में सूर्य अंकित हैं। दायीं ओर मोतियों की लड़ियां हैं। वहीं, कुंडल में मयूर आकृतियां बनी हैं। इसमें भी सोना, हीरा, माणिक्य और पन्ना लगा है। ललाट पर मंगल तिलक है।

इसे हीरे और माणिक्य से बनाया है। कमर में रत्न जड़ित करधनी है। इसमें छोटी-छोटी पांच घंटियां भी लगाई हैं। दोनों हाथों में रत्न जड़े कंगन हैं। बाएं हाथ में सोने का धनुष और दाहिने में सोने का बाण है।

संबंधित खबर:

Ram Mandir Ayodhya: 500 साल का इंतज़ार हुआ खत्म, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई संपन्न, देखें तस्वीरें

तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनी मूर्ति

मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तराशी गई 51 इंच की मूर्ति को तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाया गया है। नीले रंग की कृष्णा शिला की खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी।

यह एक महीन से मध्यम दाने वाली आसमानी-नीली मेटामॉर्फिक चट्टान है, जिसे आम तौर पर इसकी चिकनी सतह की बनावट के कारण सोपस्टोन कहा जाता है।

कृष्ण शिला रामदास (78) की कृषि भूमि को समतल करते समय मिली थी। इसके बाद एक स्थानीय ठेकेदार ने पत्थर की गुणवत्ता का आकलन किया था। इसके बाद अयोध्या में मंदिर के ट्रस्टियों से बात की थी।

ये भी पढ़ें: 

hindi news Ayodhya Khabar in Hindi Ayodhya Ram Lala Pran-Pratishtha Ram Lalla Idol As Balak Ram
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें