Advertisment

MP Transfer: मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, डिप्टी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO बदले

MP Transfer: मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है। डिप्टी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO बदले हैं।

author-image
Rahul Garhwal
MP Transfer: मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, डिप्टी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO बदले

MP Transfer: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO बदले गए हैं।

Advertisment

order 1

order 2

order 3

1. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के अपर संचालक जयेंद्र कुमार विजयवत को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

2. धार जिला पंचायत CEO सविता झानिया को हरदा जिला पंचायत CEO बनाया गया है।

3. औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यकारी संचालक सपना अनुराग जैन को बुरहानपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisment

4. इंदौर अपर कलेक्टर सपना लोवंशी को इंदौर संभाग राजस्व उपायुक्त बनाया गया है।

5. खंडवा जिला पंचायत CEO शैलेंद्र सिंह सोलंकी को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर का अपर संचालक बनाया गया है।

6. सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव निमिषा जायसवाल को राहत आयुक्त कार्यालय भोपाल में उपायुक्त बनाया गया है।

Advertisment

7. सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव रिंकेश कुमार वैश्य को नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर में क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है।

8. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के उप सचिव प्रकाश सिंह चौहान को मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।

9. डिंडोरी जिला पंचायत CEO विमलेश सिंह पेन्ड्रो को भू अभिलेख सागर में उपायुक्त बनाया है।

Advertisment

10. शिवपुरी जिला पंचायत CEO उमराव सिंह मरावी को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है।

11. इंदौर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्यामेंद्र जायसवाल को भू-अभिलेख इंदौर में उपायुक्त बनाया गया है।

12. राहत आयुक्त कार्यालय की उपायुक्त सुमनलता माहौर को सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव कार्मिक बनाया गया है।

Advertisment

13. सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव अरुण कुमार सिंह को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

14. रायसेन के संयुक्त कलेक्टर प्रकाश नायक को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

15. नर्मदापुरम के डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार तिवारी को दतिया का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisment

16. सतना के संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे को इंदौर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

17. झाबुआ के संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रे को खरगौन का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

18. डिंडोरी के संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह को जबलपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

19. देवास के संयुक्त कलेक्टर संदीप शिवा को स्मार्ट सिटी उज्जैन का CEO बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पालिक निगम उज्जैन के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

20. खरगौन के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भास्कर गाचले को झाबुआ का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में 29 IAS अफसरों के ट्रांसफर, सिद्धार्थ जैन भोपाल और ज्योति शर्मा इंदौर की अपर कलेक्टर

ये खबर भी पढ़ें: बीना में खुलेगा पॉलिटेक्निक, भविष्य में बीना जिला बनेगा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, बुंदेलखंड के लिए की और भी कई घोषणाएं

राज्य प्रशासनिक सेवा मध्यप्रदेश में ट्रांसफर मध्यप्रदेश के 20 अधिकारियों की नई पोस्टिंग डिप्टी कलेक्टर नई पोस्टिंग जिला पंचायत CEO नई पोस्टिंग New posting of 20 officers of MP State Administrative Service mp transfer District Panchayat CEO new posting Deputy Collector new posting
Advertisment
चैनल से जुड़ें