Advertisment

New Month New Rules: अगस्त से बदल जाएंगे बैंक के नियम, रसोई गैस की भी बदलेंगी कीमतें, जानें क्या पड़ेगा असर

New Month New Rules: अगस्त से बदल जाएंगे बैंक के नियम, रसोई गैस की भी बदलेंगी कीमतें, जानें क्या पड़ेगा असरNew Month New Rules: Bank rules will change from August, LPG prices will also change, know what will be the effect

author-image
Bansal News
New Month New Rules: अगस्त से बदल जाएंगे बैंक के नियम, रसोई गैस की भी बदलेंगी कीमतें, जानें क्या पड़ेगा असर

नई दिल्ली। जुलाई माह को खत्म होने में एक सप्ताह शेष बचा है। वहीं अगस्त से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। 1 अगस्त से आपको अपनी रोजमर्रा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 1 अगस्त से आपको बैंक से जुड़ी सेवाओं से लेकर रसोई गैस के दामों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 अगस्त से भारत के कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं एक अगस्त से किन-किन नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisment

इस बैंक के नियम में होगा बदलाव
देशभर का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसी(ICICI ) अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 अगस्त से एटीएम से कैश निकालने पर चार्ज लगने वाले हैं। दरअसल आईसीआईसी (ICICI ) अपने ग्राहक को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस देता है। वहीं अब 4 बार से ज्यादा पैसे निकालने पर चार्ज देना होगा। वहीं चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं। इसके साथ ही बैंक आईसीआईसी(ICICI ) द्वारा कई अन्य नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 अगस्त से अब ग्राहक अपनी होम ब्रांच से एक लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा पैसे निकालने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर चर्चा देना होगा। वहीं होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से एक दिन में 25,000 रुपये तक कैश निकालने जा सकते हैं। इससे अधिक रकम होने पर 5 रुपये प्रति रकम पर चार्ज देना होगा।

अब बैंक हॉलिडे पर मिलेगी सैलेरी
1 अगस्त से नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे जिसके बाद रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रोकी जाएगा। यानी अब जिस दिन आपकी सैलरी की फिक्स्ड डेट है उसी दिन आपके खाते में सैलरी आ जाएगी। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) द्वारा बताया गया कि अब ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह में सभी दिन अपनी सेवाएं चालू रखेंगे। इस सुविधा के बाद अब कंपनियां अपने कर्मचारियों की सैलरी बैंक हॉलिडे वाले दिन भी दे सकते हैं।

रसोई गैस की कीमत में बदलाव
1 अगस्त से रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 अगस्त को रसोई गैस की नई कीमत जारी हो सकती है।

Advertisment
TDS sbi rules change from 1st august RBI New rules RBI BANK RBI Pradesh Breaking Hindibig breaking Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" New Rules new month new rules New IFSC Code MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya LPG cylinder price LPG localupdate license india icici bank ICCI BANK ICCI Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi gas cylender first august cash withdrawal banking august aught 1st august
Advertisment
चैनल से जुड़ें