Gwalior Mumbai Flight: 27 फरवरी से शुरू होगी ग्वालियर से मुंबई की नई फ्लाइट, निर्णय की ये है वजह, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Gwalior Mumbai Flight: 27 फरवरी से शुरू होगी ग्वालियर से मुंबई की नई फ्लाइट, निर्णय की ये है वजह, यहां देखें पूरा शेड्यूल।

Gwalior Mumbai Flight: 27 फरवरी से शुरू होगी ग्वालियर से मुंबई की नई फ्लाइट, निर्णय की ये है वजह, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हाइलाइट्स

  • 27 फरवरी से शुरू होगी ग्वालियर से मुंबई की नई फ्लाइट।
  • सप्ताह में एक दिन रहेगी आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट।
  • फ्लाइट 2 घंटे में पहुंचाएगी ग्वालियर से मुम्बई।

Gwalior Mumbai Flight: ग्वालियर के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। 27 फरवरी से ग्वालियर से मुम्बई के लिए तीसरी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जिसे अकासा एयरलाइंस शुरू करने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। अब ग्वालियर से मुंबई का सफर और भी आसान हो जाएगा।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1760956915947847735

आपको बता दें, कि ग्वालियर से मुम्बई के लिए पैसेंजर के अच्छे रिस्पोंस को देखते हुए अकासा एयरलाइंस ने अभी साप्ताहिक फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट सप्ताह में एक बार चलेगी। यह ग्वालियर से मुम्बई के लिए तीसरी फ्लाइट है। इससे पहले एक डेली और वीकली फ्लाइट पहले से संचालित हो रही है।

 संबंधित खबर:MP EWS Teacher Recruitment: वर्ग-1 की 7591 पदों पर शिक्षकों की नई भर्ती पर रोक, पहले 848 EWS उम्मीदवारों को नियुक्ति देने का हाई कोर्ट का आदेश

   एयर इंडिया की भी मुम्बई के लिए एक फ्लाइट

ग्वालियर से मुंबई के लिए यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए सभी एयरलाइंस इस तरफ रुख कर रही हैं। साल 2024 के शुरुआत जनवरी में ही इंडिगो की फ्लाइट को 9171 पैसेंजर मिले हैं। एयर इंडिया भी मुम्बई के लिए एक साप्ताहिक फ्लाइट का संचालन कर रहा है।

पैसेंजरों के अच्छे रिस्पोंस को देखते हुए अब अकासा एयरलाइंस भी मुम्बई के लिए फ्लाइट चला रही है। जो कि  27 फरवरी से (Gwalior Mumbai Flight) शुरू होगी। यह फ्लाइट फिलहाल वीक में एक दिन रहगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं।

ग्वालियर के लिए अच्छी खबर तो यह है, कि बीते 2 महीनों में शहर को दो नई फ्लाइट मिली हैं। जनवरी 2024 में बैंगलुरु-ग्वालियर-दिल्ली-अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू की गई थी। तो वहीं अब आने वाली 27 फरवरी से दूसरी फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई शुरू होगी।

संबंधित खबर:IndiGo Ayodhya Flights: Mumbai से Ayodhya पहुंचना होगा आसान, इण्डिगो ने जारी की डायरेक्ट फ्लाइट

   सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई फ्लाइट शुरू करने की जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी। इसके साथ ही राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नए एयरपोर्ट का लोकार्पण होने की बात भी कही है। कहा यह देश का सबसे जल्दी बनकर तैयार एयरपोर्ट है। जिसका काम सिर्फ 16 महीनों में पूरा हुआ है।

   ये रहेगा शेड्यूल  

फ्लाइट नंबर-1147 मुंबई से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 2 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

फ्लाइट नंबर-1148 ग्वालियर से मुंबई दोपहर 2.40 बजे उड़ान भरेगी जो कि शाम 4.40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article