Advertisment

New Delhi: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर एक घंटा बाधित रही सेवाएं, फिर हुई बहाल

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के एक हिस्से पर सोमवार को सिग्नल से संबंधित कुछ समस्या के कारण मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटा बाधित रहीं।

author-image
Bansal News
New Delhi: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर एक घंटा बाधित रही सेवाएं, फिर हुई बहाल

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के एक हिस्से पर सोमवार को सिग्नल से संबंधित कुछ समस्या के कारण मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटा बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं। मैजेंटा लाइन दिल्ली के जनकपुरी पश्चिम स्टेशन को नोएडा के बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से जोड़ती है।

Advertisment

DMRC ने किया खबर पर ट्वीट

डीएमआरसी ने पूर्वाह्न पौने 11 बजे ट्वीट किया, ‘‘मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम और टर्मिनल-1 आईजीआई हवाई अड्डे के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सिग्नल संबंधी कुछ दिक्कतों के कारण देरी हुई है।’’ पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया, ‘‘सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।’’

Advertisment
चैनल से जुड़ें