Advertisment

New Corona Strain IN MP : मध्यप्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए एक यात्री की आई रिपोर्ट

author-image
Bansal News
New Corona Strain IN MP : मध्यप्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए एक यात्री की आई रिपोर्ट

इंदौर। ब्रिटेन से इंदौर आए एक व्यक्ति में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन New Corona Strain IN MP मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। मरीज की हालत सामान्य है। डॉक्टरों के अनुसार, नया स्ट्रेन भी कोविड-19 ही है। दिल्ली से गुरुवार को आई रिपोर्ट में मरीज में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जिस संक्रमित में नया स्ट्रेन मिला है उसका सेंपल 14 दिन पहले दिल्ली की लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि हाल ही में ब्रिटेन से आए 100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई थी। इनमें से 2 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यूके से लौटे युवक में नया स्ट्रेन की पुष्टि पर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हाल ही के सैम्पल में वह निगेटिव आया है। युवक क्वारंटाइन पीरियड भी पूरा कर चुका है।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच गया

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच गया है। 5 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। दिल्ली से आई रिपोर्ट में कोरोना के नए संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन से आए 332 यात्रियों के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से 5 लोगों में नए सक्रमण के बारे में पता चला है। इसकी पुष्टि होने के बाद 5 लोगों को डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Bansal Group Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News MP Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi latest mp news in hindi New Corona Strain IN MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें