Advertisment

Bhopal Collector News : भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार, किया पहला निरीक्षण

author-image
Bansal News
Bhopal Collector News : भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार, किया पहला निरीक्षण

भोपाल। Bhopal Collector News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें भोपाल के पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने चार्ज दिया। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ईकेवायसी केंद्र लाडली बहना आवेदन के काम का निरीक्षण करने के लिए हमीदिया अस्पताल के पास रॉयल मार्केट पहुंचे। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार लेते ही कहा कि भोपाल में यह मेरी पहली पोस्टिंग है। चुनौतियों को समझने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा। शासन की प्राथमिकता ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Gwalior Police News : ग्वालियर पुलिस; पहले दबंगई वायरल, अब अपहरण, यह क्या हो रहा है?

एक दिन पहले ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति हुई थी

बता दें कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बुधवार को एक बार फिर 4 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सबसे बड़ा तबादला भोपाल कलेक्टर को लेकर किया गया है। जहां एक दिन पहले ही भोपाल के नए कलेक्टर के रूप में कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति की गई थी। वहीं एक बार फिर भोपाल कलेक्टर को बदल दिया गया है। आशीष सिंह को भोपाल का नए कलेक्टर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- MP General Holiday News : महाराणा प्रताप जयंती पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित

Advertisment

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-06-at-2.28.02-PM.mp4"][/video]

4 IAS अधिकारियों के तबादले

बता दें कि भोपाल कलेक्टर के साथ कुल 4 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिया गया है। एस विश्वनाथन जो पूर्व में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के डायरेक्टर थे उन्हें एमपी जल निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है। वहीं अविनाश लवानिया, जो कुछ दिन पहले तक भोपाल के कलेक्टर हुआ करते थे उन्हें सड़क विकास निगम, भोपाल का MD बना दिया गया है। जबकि 1 दिन पहले ही भोपाल कलेक्टर में नियुक्त हुए कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को पर्यटन विकास निगम, भोपाल का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  MP Sagar News : शव सड़ने वाले मामले में बीएमओ पर गिरी गाज

बीते दिनों हुई आईएएस अधिकारियों की बैठक

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों हुई आईएएस अधिकारियों की बैठक में जिन कलेक्टरों के कामों की तारीफ की थी उनका प्रोमोशन हुआ है। माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जमावट भोपाल में की जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ  रहे वैसे-वैसे तबादले भी जारी हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Bhopal Bank Loot News : लुटते-लुटते बच गया 5 करोड़ का सोना, बैंक मैनेजर ने दिखाई समझदारी

Ashish Singh Bhopal Collector News New collector of Bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें