Advertisment

MP CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन, शाम 5 बजे मंत्रालय में लेगें बैठक

MP CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन, शाम 5 बजे मंत्रालय में लेगें बैठक, पूरी खबर पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
MP CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन, शाम 5 बजे मंत्रालय में लेगें बैठक

भोपाल।MP CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में आज सुबह 11:30 नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने शपथ ग्रहण की।  सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पहली बार उज्जैन जाएंगे। बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेंगे।

Advertisment

मध्यप्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार, 13 दिसंबर को दोपहर 2:35 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वे दोपहर 3.20 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

वे‌ शाम 4.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर 4. 45 बजे वापस स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से सीधे वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5.00 बजे अपनी कैबिनेट के सदस्यों और मंत्रालय के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की‌ बैठक लेंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1734817537961914648

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ-साथ दो डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सहित बीजेपी (BJP)शासित राज्यों के सभी सीएम (CM) शामिल हुए।

शिवराज के समर्थकों ने रोका काफिला

सीएम मोहन यादव के पद ग्रहण समारोह के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले को समर्थकों ने रोक लिया। भारी भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया। इस अवसर पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले अब विदा..जस की तस रख दीनी चदरिया।

mp-cm-mohan-yadav-group-pic

राजभवन पहुंचे पीएम मोदी 

अपने तय समय अनुसार सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी (PM Narendra Modi) अब राजभवन पहुंचे हैं। जानकारी अनुसार इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के लिए दोपहर 12 बजे राजभवन से रवाना होंगे। 12:20 पर भोपाल में हेलीपेड से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Advertisment

mp-cm-mohan-yadav-mp -modi-in-rajbhavan

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)  के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे हैं।

MP-CM-mohan -yadav-pm-modi

सुबह से ये रूट रहे डायवर्ट

आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए आज भोपाल पुलिस द्वारा लाल परेड मैदान की ओर आने जाने वाले मार्गों को दोपहर 12 बजे तक के लिए परिवर्तित कर दिया गया था। साथ ही कार्यक्रम में आने वालों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

https://twitter.com/dcpbpl_Traffic/status/1734578625813553463

आम जनता के लिए लगाई गई LED

सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को आज जनता को देखने के लिए LED की व्यवस्था की गई। शहर के मुख्य चौराहों पर करीब 8 जगहों में इन्हें लगाया गया। जहां से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

Advertisment

सीएम के साथ इन्होंने ली शपथ

आपको बता दें आज MP के नए CM मोहन यादव के साथ-साथ दो डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा।

कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित ये हुए शामिल

आज के शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित 9 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 3 डिप्टी CM भी शामिल हुए।

ये गेस्ट हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस

नागालैंड के डिप्टी CM वाई पैटन

शपथ के बाद मंत्रीमंडल के लिए तलाश

सूत्रों की मानें तो आज सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ( MP CM Mohan Yadav) अपने मंत्रीमंडल के लिए चेहरे तय करने में जुटेंगे। इसके लिए सीनियर नेताओं से चर्चा के साथ ही वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिसमें माना जा रहा है कि कई युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी स्थान मिल सकता है।

Bansal News MP Breaking News MP news mp hindi news Amit Shah MP CM NEWS MP CM Mohan Yadav New CM-deputy CM Swearing in ceremony
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें