Advertisment

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना, रोजान 7 हजार भक्त कर रहे दर्शन

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए यह अधिकारियों ने जानकारी दी।

author-image
Bansal news
Amarnath Yatra 2023: जम्मू से 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना, रोजान 7 हजार भक्त कर रहे दर्शन

जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था 87 वाहनों के काफिले में सवार होकर शनिवार सुबह जम्मू शहर से कश्मीर के दो आधार

Advertisment

शिविरों के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने जानकारी दी

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 30 जून को अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाला तीर्थयात्रियों

की सबसे कम संख्या वाला जत्था था। गुफा मंदिर के दर्शन के लिए अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित जुड़वां आधार शिविर से एक जुलाई को यात्रा की शुरुआत हुई थी।

 3.78 लाख तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके 

यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 3.78 लाख तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग अब पूरी तरह से पिघल चुका है, जिसकी वजह

Advertisment

से तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान समय में रोजाना औसतन 7,000 तीर्थयात्री गुफा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 27वें जत्थे में कुल 2,050 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 357 महिलाएं, 12 बच्चे, 54 साधु और नौ साधवी हैं। सभी तीर्थयात्री तड़के साढ़े तीन बजे से पौने चार बजे के बीच सुरक्षा कर्मियों के साथ एक काफिले में भगवती नगर

आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:

Sanjay Dutt Latest Look: सूट में झुमके और सिगार पीते नजर आए एक्टर संजय दत्त, देखें बर्थडे पर उनका नया फीचर

Advertisment

Bus Superstition: इस राज्य में बस के अंदर पहले महिला यात्री का चढ़ना माना जाता है अपशकुन! पढ़ें विस्तार से

Stenographer Recruitment: 12 वीं पास युवाओं के लिए स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

YouTube Business Influencer: जानिए टॉप 5 भारतीय बिज़नेस इन्फ्लुएंसर के बारे में

Advertisment

IPPB Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई

Amarnath Yatra 2023 अमरनाथ यात्रा 2023 Baba Barfani amarnath yatra 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें