Advertisment

Nevla ka Rasta Katna: कहीं जाते समय नेवला काट जाए रास्ता, तो क्या हैं संकेत, इस समय दिखना होता है बेहद शुभ

Nevla ka Rasta Katna: कहीं जाते समय नेवला काट जाए रास्ता, तो क्या हैं संकेत, इस समय दिखना होता है बेहद शुभ

author-image
Preeti Dwivedi
Nevla-ka-Rasta-Katna-Good-Time-Sign

Nevla-ka-Rasta-Katna-Good-Time-Sign

Nevla ka Rasta Katna: हिन्दू धर्म में वास्तु का अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra)  और हिन्दू धर्म (Hindu Dharam) ज्योतिष में नेवले को बेहद शुभ (Good Time Sign) होता है। हमारे हिन्दू धर्म में नेवले को कुबेर (Kuber) भगवान का वाहन माना जाता है।

Advertisment

ऐसे में चलिए जानते हैं कि यदि घर से बाहर निकलने के बाद रास्ते में नेवला आपका रास्ता काट जाए nevla ka rasta katna तो क्या होता है। ज्योतिषाचार्य से जानते हैं, कि नेवले का दिखना, नेवला का रास्ता काटना शुभ होता है या अशुभ (Nevla ka Katna Shubh ya Ashubh)।

यह भी पढ़ें: Good Time Sign: नेवला का दिखना, मतलब बहुत जल्द बदलेगी किस्मत, यहां दिखना बेहद शुभ

नेवले का रास्ता काटना शुभ या अशुभ

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि आप कहीं जा रहे हैं और उस दौरान नेवला आपका रास्ता काट दें तो आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वो काम जरूर पूरा होगा। यानी आपको उस काम में सफलता जरूर मिलेगी।

Advertisment

सुबह-सुबह नेवला दिखने से क्या होता है

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ज्योतिष में नेवले को सूर्य (Surya) का प्रतीक मानते हैं। ज्योतिष में इससे जुड़े कई शुभ शकुन हैं। यानि नेवला आपके जीवन में सूर्य के जैसे तेज बढ़ाता है।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह नेवला दिख जाए तो उसे समझ लेना चाहिए कि वह निकट भविष्य में मालामाल हो सकता है।

नेवले के अलावा इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ

हिन्दू धर्म के अनुसार नेवले के अलावा कई ऐसी चीजें हैं जिनका दिखना बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisment

अगर आपको सुबह सुबह गाय अपने बछड़े के साथ दिख जाए, मंदिर में आरती होते दिख जाए, या रास्ते में किसी यात्रा में भरे कलश दिख जाएं तो आपके लिए शुभ संकेत हैं।

कुबेर का वाहन है नेवला

धर्म शास्त्रों के अनुसार नेवले को धन के देवता कुबेर का वाहन माना जाता है। जिसका दिखना बेहद शुभ होता है।

इसके दर्शन होने पर समझो आपको कुबेर के दर्शन हो गए। इसे गुप्त धन का भी प्रतीक (Good Time Sign) माना जाता है। नेवले का दिखना सौभाग्‍य का संकेत है। नेवला बुद्धि, चपलता और धन का प्रतिनिधित्व करता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Name Astrology: अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं इस नाम के लोग, कभी नहीं देते प्यार में धोखा! क्या कहता है ज्योतिष

नेवले को किससे डर लगता है (Nevla kisse Darta hai) 

ऐसा माना जाता है कि नेवले को सांप से डर लगता है। हालांकि नेवला और सांप प्राकृतिक रूप से एक-दूसरे के दुश्मन हैं।

जानकारों की मानें तो नेवला अधिकतर पहले हमला नहीं करता, बल्कि सांप के हमले से खुद को या अपने बच्चों को बचाने के लिए ही लड़ाई में उतरते हैं।

चूंकि नेवले पर सांप का जहर नहीं चढ़ता यानी नेवले की सांप के जहर से मौत नहीं होती।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके शरीर में एसिटाइलकोलिन होता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो खून में मिले ज़हर का असर कम कर देता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंलस न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

astrology tips Good Time Sign nevla ka dikhna nevla ka rasta katna nevla shubh-ya-ashubh mongoose fact
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें