Advertisment

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया नमन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया नमन

author-image
News Bansal
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया नमन

नई दिल्ली: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। उनके जन्मदिवस को इस साल भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी को याद करते हुए नमन किया है। राष्ट्रपति ने नेताजी को याद करते हुए लिखा है कि-

Advertisment

'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।'

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1352800429659230208

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के पराक्रम को याद करते हुए नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

https://twitter.com/narendramodi/status/1352794466634108929

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर हर कठिनाई का सामना करना स्वीकार किया, ऐसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूं. उनके साहस और पराक्रम से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।

Advertisment

बतादें कि देश आज सुभाष चेंद्र बोस के 125वीं जयंती के मौके पर पराक्रम दिवस मना रहा है।

Ramnath Kovind Rajnath Singh netajis birthday Netaji Subhash Chandra Bose anniversary Amit Shah 125th birth anniversary today
Advertisment
चैनल से जुड़ें