Advertisment

Kathamandu: एक बार फिर दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर फतह का बनाया रिकॉर्ड, जानें कौन है शख्सियत..

नेपाल के 52 वर्षीय एक शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई करने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

author-image
Bansal News
Kathamandu: एक बार फिर दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर फतह का बनाया रिकॉर्ड, जानें कौन है शख्सियत..

काठमांडू। Kathamandu: नेपाल के 52 वर्षीय एक शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई करने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। उसने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पर्वतारोहण अभियान से जुड़े लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

11 शेरपा सहयोगियों ने लिया था भाग

सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि रीता और उनके 11 शेरपा सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की। मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया। इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है। रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें