/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Nepal-Flood-heavy-rainfall-landslide-ilam-kathmandu-52-dead-9-lapata-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- नेपाल में भारी बारिश से 52 मौतें और 9 लापता
- इलाम जिले में भूस्खलन और काठमांडू में बाढ़
- माउंट एवरेस्ट पर बर्फीला तूफान, 1000 फंसे
Nepal Flood: नेपाल में शुक्रवार से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पिछले दो दिनों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग लापता हैं। सबसे अधिक नुकसान पूर्वी नेपाल के इलाम जिले में हुआ, जहां 37 लोग भूस्खलन में मारे गए।
इलाम में भूस्खलन और बाढ़ की भयावह स्थिति
इलाम की जिला अधिकारी सुनिता नेपाल ने बताया कि रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने भूस्खलन को ट्रिगर किया और कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। सड़कें बंद होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। बचावकर्मी पैदल ही प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
काठमांडू में बाढ़ और आपात स्थिति
राजधानी काठमांडू में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घर और बस्तियां डूब गई हैं। सुरक्षा बल हेलिकॉप्टर और मोटरबोट से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं। नेपाल सरकार ने सोमवार और मंगलवार को पूरे देश में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। मौसम विभाग ने 12 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
जलवायु परिवर्तन और लंबी बारिश का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक देर तक और तीव्रता के साथ हुई, जिससे नुकसान बढ़ गया। नेपाल जैसे पहाड़ी देशों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पहले से अधिक गंभीर हो गया है। कोशी नदी का जलस्तर सामान्य से दोगुना से अधिक हो गया है और कोशी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं।
सड़कें बंद, यात्री फंसे
भूस्खलन की वजह से कई मुख्य सड़कें बंद हैं, जिससे दशैं त्योहार के बाद घर लौट रहे सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कुछ देरी के साथ संचालित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों की परेशानी
काठमांडू की महिलाएं कह रही हैं कि उनके घरों में पानी और मलबा घुस गया है। कई लोगों ने अपने घर और सम्पत्ति को खो दिया। नेपाल सरकार ने लोगों से नदियों और पहाड़ी इलाकों के पास सावधानी बरतने को कहा है और अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।
माउंट एवरेस्ट पर बर्फीला तूफान
वहीं तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के पूर्वी हिस्से में भयंकर बर्फीला तूफान आया, जिसमें करीब 1000 लोग कैंपों में फंसे हैं। बर्फबारी ने सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया। स्थानीय बचाव टीमें बर्फ हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में मॉनसून की फिर वापसी, प्रदेश के कई जिलों ओले गिरने की चेतावनी, भारी बारिश का अलर्ट जारी
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/rZLyXnL3-image-889x559-3.webp)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून (Monsoon) के विदा होने से पहले एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से पूरब (Eastern UP) और पश्चिमी यूपी (Western UP) में लगातार बारिश (Rain) देखने को मिल रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे्ं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें