/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Ka-ba-Girl-Neha-singh-Rathore-FIR-Lucknow-Pahalgam-Attack.webp)
Ka-ba-Girl-Neha-singh-Rathore-FIR-Lucknow-Pahalgam-Attack
हाइलाइट्स
- यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR
- सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट का आरोप
- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर है पोस्ट
FIR on Neha Singh Rathor in Lucknow: प्रसिद्ध लोकगायिका और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
कहा जा रहा है उनके वीडियो से विवाद बढ़ रहे हैं जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
किसने दर्ज कराई नेहा सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत
जानकारी के अनुसार यह एफआईआर गुडंबा निवासी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज हुई है। पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 11 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नेहा सिंह राठौर पर ये है आरोप
शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह का आरोप है कि पहलगाम हमले के बाद नेहा सिंह राठौर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं। उनके बयानों से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है।
https://twitter.com/nehafolksinger/status/1916722294455472359
क्या कहना है पुलिस
बताया जा रहा है कि नेहा के बयान न केवल देश में बल्कि पाकिस्तान में भी वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया उनके बयानों का इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए कर रही है। पुलिस द्वारा इसे लेकर कहा जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यदि आरोप सही पाए गए तो उनकी गिरफ्तारी भी संभव है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें