Advertisment

NEET UG Exam 2022: बहुत जल्द जारी होने वाले एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप की ऑनलाइन जारी

एनईईटी 2022 (NEET UG Exam 2022) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर ृपहले आज एगजाम सिटी स्लिप जारी की गई है।

author-image
Bansal News
NEET UG Exam 2022: इस दिन जारी होने वाले है एडमिट कार्ड, जानें वेबसाइट से कैसे करें डाउनलोड

NEET UG Exam Date: देशभर में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 (NEET UG Exam 2022) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी करने की खबर से पहले आज एगजाम सिटी स्लिप जारी की गई है।

Advertisment

वेबसाइट पर स्लिप लिंक किया एक्टिव

आपको बताते चलें कि, आज नीट 2022 परीक्षा सिटी अलॉटमेंट स्लिप लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दी गई है जहां पर 17 जुलाई को होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए एक्जाम सेंटर कहा होगा, इसकी स्लिप जारी की गई है। बता दें कि, छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। वही पर इस स्लिप में आपके एग्जाम सिटी, स्थल आदि की जानकारी है। बता दें कि, उम्मीदवार के लिए एग्जाम सिटी की स्लिप आधिकारिक वेबसाइट नीट.nta.nic.in पर जारी की गई है जिसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

जानें कैसे देखें स्लिप

  1. 1- उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर आ रहे  'Advance Intimation of Examination City for NEET(UG)-2022' के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना एप्लिकेशन नंबर और पूछे गए अन्य डिटेल्स दर्ज करके सबमिट कर दें.
  4. अब आपकी नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर होगी.
  5. अब आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं और इसे अपने कंप्यूटर में सेव भी कर सकते हैं.
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें