Advertisment

NEET UG Answer Key 2023: इस दिन जारी होगी नीट की आंसर की ! जानिए कब आएगा रिजल्ट

बीते दिन हुई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2023 की परीक्षा की बड़ी अपडेट सामने आई है।

author-image
Bansal News
NEET UG Answer Key 2023: इस दिन जारी होगी नीट की आंसर की ! जानिए कब आएगा रिजल्ट

NEET UG Answer Key 2023: इस वक्त की बड़ी अपडेट नीट परीक्षा को लेकर सामने आई है जहां पर बीते दिन हुई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2023 की परीक्षा की बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर खबर आ रही है कि, उम्मीदवारों से प्राप्त उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 जून के आस-पास कर सकता है।

Advertisment

जानिए किन उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

आपको बताते चले कि, यहां पर इस बार मेडिकल, डेंटल और आयुष स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 के लिए रिकॉर्ड 20,87,449 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसके साथ ही यहां पर इतनी बड़ी संख्या में कैंडीडेट्स के लिए एनटीए ने देश और विदेशों के कुल 499 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक की एकल पाली में आयोजित की गई।

जानिए कब जारी हो सकता है रिजल्ट

आपको बताते चले कि, यहां पर सामने आ रहा है कि, इस साल 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए संभव है कि एनटीए नीट यूजी आंसर-की 2023 को 22 जून तक जारी कर सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों से प्राप्त उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 जून के आस-पास कर सकता है। जिसके लिए रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीट यूजी पोर्टल, neet.nta.nic.in और एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर समय-समय पर चेक कर सकते है।

NEET UG Answer Key 2023 big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें