Advertisment

NEET UG Admit Card 2023: 2 मई को जारी होगे नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड ! जल्द जारी होगी NTA की गाइडलाइंस

7 मई को होने वाली NEET Exam 2023 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है।

author-image
Bansal News
NEET UG Admit Card 2023: 2 मई को जारी होगे नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड ! जल्द जारी होगी NTA की गाइडलाइंस

नई दिल्ली।   NEET UG Admit Card 2023 इस साल की नीट परीक्षा 2023 देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 7 मई को होने वाली NEET Exam 2023 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है।

Advertisment

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड

आपको बताते चलें कि, Admit Card और एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाने वाला है जिसमें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, 7 मई को होने वाली परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक एक ही शिफ्ट में होगा. अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय और अन्य परीक्षा विवरणों के बारे में प्रवेश पत्र जारी होने के बाद एनटीए सूचित करेगा। जिस दौरान एग्जाम में कुल 720 नंबरों के सवाल पूछें जाएंगे. हर सही जवाब के लिए 4 नंबर मिलेंगे, वहीं गलत उत्तर देने पर एक नंबर काट लिया जाएगा। बता दें कि, नीट यूजी 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 6 मार्च 2023 से शुरू होकर 6 अप्रैल 2023 तक चला था. एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करना था।

जाने कैसे डाउनलोड होगे एडमिट कार्ड

आपको बताते चलें कि, यहां पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते है-

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां दिए गए NEET UG Admit Card के Link पर क्लिक करें.
  • अब एप्लीकेशन नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें.
  • प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब प्रिंट निकाल लें.
Advertisment
NEET UG Admit Card 2023 NEET UG Admit Card 2023 how to download
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें