Advertisment

NEET UG 2025: 1 मई को जारी होगा नीट यूजी का एडमिट कार्ड, एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड

NEET UG 2025 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 मई को जारी होगा। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें।

author-image
Vishalakshi Panthi
NEET UG 2025

NEET UG 2025 Admit Card: NEET UG 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 1 मई 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराएगी।

Advertisment

एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा की तारीख और समय

  • परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
  • समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
  • शिफ्ट: एक ही शिफ्ट में पूरे देश में आयोजित

NTA इस परीक्षा को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित करेगा।

Advertisment

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NEET UG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना इनके परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Advertisment

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

  • कुल प्रश्न: 180 (MCQ टाइप)
  • विषयवार प्रश्न:
    • फिजिक्स – 45 प्रश्न
    • केमिस्ट्री – 45 प्रश्न
    • बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) – 90 प्रश्न
  • समय: 180 मिनट (3 घंटे)
  • अंक प्रणाली:
    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक
    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग

कुल अंक: 720

छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बेहतर प्रदर्शन के लिए नींद पूरी लें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

CG Agniveer Recruitment 2025: आर्मी में भर्ती होने युवाओं के पास अंतिम मौका, आखिरी डेट में मात्र चार दिन शेष

Advertisment

Agniveer Bharti 2025

Agniveer Bharti 2025: छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए आर्मी में भर्ती होने के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। अग्निवीर में भर्ती होने के लिए आवेदन के लिए मात्र (Agniveer Bharti 2025) चार दिन बचे हैं। इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

nta nic in NEET UG Admit Card 2025 neet ug admit card 2025 date neet ug admit card 2025 release date neet ug admit card 2025 link neet ug admit card official website neet ug 2025 admit card neet ug 2025 admit card date neet ug 2025 exam date neet ug 2025 exam news eet नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें