Advertisment

NEET-PG 2023: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर ! अब 11 अगस्त तक कर पाएंगे एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप, हुआ बड़ा बदलाव

अब MBBS  के छात्रों के लिए एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के लिए कट-ऑफ तारीख 30 जून से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी है।

author-image
Bansal News
NEET-PG 2023: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर ! अब 11 अगस्त तक कर पाएंगे एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप, हुआ बड़ा बदलाव

NEET-PG 2023:  नीट परीक्षार्थी और मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर अब MBBS  के छात्रों के लिए एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के लिए कट-ऑफ तारीख 30 जून से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी है। जिसमें पहले हुए बदलाव में 3 जनवरी को कट ऑफ डेट 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई थी।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि, इच्छुक कैंडीडेट्स जो जो 1 जुलाई से 11 अगस्त के दौरान अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं, नीट-पीजी 2023 के इंफॉरमेशन बुलेटिन में निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, वे नीट-पीजी 2023 (NEET-PG 2023) के लिए 9 फरवरी (3 बजे अपराह्न से) से 12 फरवरी रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं पर "5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 13,000 से अधिक MBBS छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, जो विलंबित इंटर्नशिप के कारण नीट पीजी 2023 परीक्षा (NEET PG 2023 Exam) के लिए पात्र नहीं थे, MoHFW ने योग्यता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इसमें पसंदीदा राज्य और शहर का चयन करने में सक्षम होंगे, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 27 जनवरी को पिछली पंजीकरण विंडो बंद होने के समय उपलब्ध थे।

जानिए क्या है 2023 के एंट्रेस एक्जाम की डेट

आपको बताते चलें कि, इस साल 2023 की नीट-पीजी परीक्षा (NEET PG entrance exam 2023) की तारीख भी टालने की मांग कर रहे हैं. NEET PG प्रवेश परीक्षा 2023 5 मार्च को होने वाली है।

neet pg 2023 neet pg 2023 application form neet pg 2023 registration neet pg 2023 registration last date neet pg login neet pg 2023 application form date neet pg 2023 application form login neet pg 2023 exam date neet pg 2023 exam date latest news neet pg 2023 jantar mantar neet pg 2023 latest news neet pg 2023 latest news postponed neet pg 2023 login neet pg 2023 news neet pg 2023 postponed neet pg 2023 postponed twitter neet pg 2023 protest neet pg 2023 twitter will neet pg 2023 be postponed www.nbe.edu.in neet pg 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें