/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Neet-Exam.jpg)
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस सामने लाई है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Union Ministry of Education) को NEET पेपर लीक से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में 21 जून तक की जांच प्रगति की पूरी जानकारी दी गई है। इसमें सबूतों और फैक्ट के साथ-साथ आरोपियों के इकबालिया बयानों का भी जिक्र है।
EOU की रिपोर्ट
NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा मंत्रायलय को जो रिपोर्ट सौंपी है,
उसमें जलाए गए नीट यूजी प्रश्न पत्र-बुकलेट को नंबर के साथ रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
कैंडिडेट्स की तरफ से दिए गए पोस्ट डेटेड चेक का जिक्र, पेपर लीक माफिया के इस्तेमाल किए गए मोबाइल की डिटेल, जिसे उसने बाद में फॉर्मेट कर दिया,
पैसे के लेनदेन को लेकर मिले सबूत और उन सभी लोकेशन के बारे में भी जानकारी रिपोर्ट में दी गई जहां कैंडिडेट्स को पेपर और जवाब मुहैया कराए गए थे।
चार स्टूडेंट गिरफ्तार
बिहार EOU (Economic Offenses Unit) ने नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में अपनी रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सौंपी दी है।
इसमें 13 आरोपियों के बयानों की कॉपी लगी है। जिसमें मामले में गिरफ्तार 4 परीक्षार्थियों के बयानों को भी शामिल किया गया है।
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलर्ट
मामले में EOU ने पेपर लीक (NEET Paper Leak) करने वाले संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पटना, नालंदा, गया, नवादा जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है।
नगरनौसा के शाहपुर स्थित संजीव मुखिया के पैतृक गांव में भी पुलिस की दबिश है। संजीव मुखिया के खिलाफ सार्वजनिक सूचना और कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पर भी विचार कर रही है।
बताते हैं पुलिस ने कोर्ट से प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे के एक्शन की तैयारी की है। संजीव मुखिया के कई करीबियों से भी EOU ने पूछताछ की है।
संजीव मुखिया कौन है?
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/sanjeev-Mukhiya-859x534.jpg)
अब नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में बिहार पुलिस को संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन की बेसब्री से तलाश है।
संजीव मुखिया का नाम, साल 2010 से कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में आ रहा है।
संजीव, शुरुआत के वर्षों में बिहार के सबसे बड़े शिक्षा माफिया रंजीत डॉन के साथ काम करता था, बाद में उसने खुद अपना गैंग बना लिया।
हाल ही में BPSC एग्जाम का पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया और उसके गैंग का नाम आया है।
संजीव का बेटा डॉ. शिव कुमार उर्फ बिट्टू बीपीएससी एग्जाम पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ, जो वर्तमान में जेल में है।
बताते हैं संजीव मुखिया पेपर लीक का गैंग का नेटवर्क बिहार के नालंदा से ऑपरेट करता है और उसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।
संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट पर 2020 में चुनाव लड़ चुकी है, पहले मुखिया भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: GST Council Meeting: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाना चाहती है केंद्र सरकार, दर राज्य तय करें, जानें बड़े फैसले
23 जून को Re-NEET एग्जाम
एनटीए ने 1563 नीट परीक्षार्थियों के ग्रेस मार्क्स रद्द करके उन्हें री-नीट एग्जाम में बैठने का ऑप्शन दिया है।
इसके अलावा वे बिना ग्रेस मार्क्स वाले स्कोर के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
री-नीट यूजी 23 जून को आयोजित किया जाएगा, रिजल्ट 30 जून को जारी किया जा सकता है, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET की काउंसलिंग पर रोक लगाने से मना कर दिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें