Advertisment

Neemuch News: नीमच में चल रही थी नशे की खेती, 424 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे और गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Neemuch Police Drug Bust: नीमच जिले की कुकड़ेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

author-image
Kushagra valuskar
Neemuch News: नीमच में चल रही थी नशे की खेती, 424 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे और गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

(रिपोर्ट- कमलेश सारडा)

Neemuch Police Drug Bust: नीमच जिले की कुकड़ेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम शिवपुरिया के जंगल में एक किसान के खेत से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने रायड़े की फसल के बीच छिपाकर उगाई गई अफीम और गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया।

Advertisment

गांजा और अफीम बरामद

मौके से 144 किलोग्राम गीला और सूखा गांजा, 280.5 किलोग्राम गीला और सूखा अफीम डोडा तथा 1.6 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 मार्च को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रोड़ीलाल (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

publive-image

आरोपी शिवपुरिया चक्की वाला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 8/18, 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद की गई है।

publive-image

चंगेरा मंडी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

नीमच की चंगेरा कृषि उपज मंडी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज यादव (37) पिता नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो मंडी बघाना का निवासी था।

Advertisment

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पेशे से मिस्त्री थे। नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में एक गोदाम की तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान, गोदाम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उनका एक पैर भी बुरी तरह झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार और पायलट अशोक मालवीय 108 एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे। मनोज को नीमच जिला चिकित्सालय लेकर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-

सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी फ्री बिजली, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपए देगी सरकार

Advertisment

इंदौर के हाजी कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन, 5 हजार स्क्वायर फीट के अवैध निर्माण को किया जमींदोज

Neemuch police drug bust Neemuch News MP news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें