Advertisment

रिश्वतखोर पार्षद पति: नीमच में लोकायुक्त कार्रवाई, सवा लाख की घूस लेते रंगे हाथों धराया कांग्रेस नेता

Neemach Bribe Case:नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,सवा लाख की रिश्वत लेते कांग्रेस पार्षद का पति गिरफ्तार।

author-image
Ashi sharma
Neemach Bribe Case

रिपोर्ट- कमलेश सारडा, नीमच

Neemach Bribe Case:मध्यप्रदेश के नीमच में उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पार्षद पति को सवा लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

नीमच के एक सर्राफा व्यापारी नकुल सराफ की शिकायत के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 से पार्षद रानी पति साबिर मंसूदी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल पार्षद पति साबिर मंसूदी नवनिर्मित शोरूम के एमओएस के उल्लंघन में एक शिकायत को उठाने के ऐवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। मामला 1 लाख 25 हजार में तय हुआ था।

जिसके बाद आज शनिवार 23 नवंबर फरियादी नकुल की शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त ने कार्रवाई की और उसे रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त के अधिकारी ने बताया कि मामले में पार्षद व पति दोनों को आरोपी बनाया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनटी बूस्ट करेंगी ये बेस्ट 7 चाय

Ujjain Bribe Case Neemach Bribe Case caught red-handed taking bribe Caught Red-handed
Advertisment
चैनल से जुड़ें