Advertisment

Neelkantheshwar Mandir: सावन में करें रहस्‍यमय मंदिर के दर्शन, पट खुलने से पहले हो जाती महादेव की पूजा, जानें इतिहास

Neelkantheshwar Mahadev Mandir: भारत में अनगिनत धार्मिक स्थल मौजूद है जो लोगों के बीच आस्था का केंद्र हैं। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश

author-image
Aman jain
Neelkantheshwar Mandir: सावन में करें रहस्‍यमय मंदिर के दर्शन, पट खुलने से पहले हो जाती महादेव की पूजा, जानें इतिहास

Neelkantheshwar Mahadev Mandir: भारत में अनगिनत धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो लोगों के बीच आस्था का केंद्र हैं।

Advertisment

ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के उदयपुर गांव में स्थित है। इस मंदिर को नीलकंठेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

नीलकंठेश्वर महादेव के प्रति लोगों की अटूट आस्‍था है। ऐसा माना जाता है कि नीकंठेश्‍वर महादेव के सुबह पट खुलने से पहले ही पूजा हो जाती है। आइए हम आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।

publive-image

क्‍या है इस मंदिर का इतिहास

विदिशा जिले में उदयपुर आज भी एक छोटा सा स्थान (गांव) है। यह नीलकंठेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। परमारा राजा उदयादित्य ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।

Advertisment

वह महान राजा भोज (1010-1050 ई) के पुत्र थे। मध्य भारत में, सटीक रूप से दिनांकित मंदिरों को देखना मुश्किल है, लेकिन उदयेश्वर मंदिर उनमें से एक है।

publive-image

इस मंदिर के निर्माण की तिथि मंदिर पर उत्कीर्ण दो शिलालेखों में दर्ज है। इनके अनुसार 1059 से 1080 के बीच परमारा राजा उदयादित्य के दौरान इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

मंदिर है बेजोड़ शिल्पकला का प्रतीक

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील से 22 किलोमीटर दूर मौजूद है शिव मंदिर बेजोड़ शिल्प कला का प्रतीक है।

Advertisment

इस मंदिर की बनावट देखकर आपको भोपाल के पास मौजूद भोजपुर महादेव मंदिर की याद आ सकती है। मंदिर का ढांचा अपने आप में अनोखा है।

परमार राजवंश के शासक शिव के उपासक थे और अपने राज में उन्होंने अनगिनत मंदिर छात्रावास और पाठशालाओं का निर्माण किया था।

publive-image

मान्यताओं के अनुसार मंदिर के पट खुलते ही शिवलिंग पर फूल चढ़ा हुआ मिलता है। यह बात आज तक रहस्य बनी हुई है और स्थानीय लोगों के बीच इस बारे में कई तरह की कहानी भी प्रसिद्ध है।

Advertisment

स्थानीय लोगों के मुताबिक बुंदेलखंड के सेनापति आल्हा और उदल महादेव के अनन्य भक्त थे।

वह रात में आकर यहां पूजा करने के साथ भोलेनाथ को कमल का फूल अर्पित करते हैं। सुबह जब पट खोलते हैं तुम्हारे के चरणों में फूल अर्पित किया हुआ मिलता है।

शिखर पर बना है एक व्यक्ति का आकार

इस मंदिर से जुड़ी एक और कहानी बताती है कि इस मंदिर को एक ही व्यक्ति ने रातों-रात बनाकर तैयार किया था।

Advertisment

उसने मंदिर तैयार भी कर दिया था लेकिन जब वह वापस नीचे आ रहा था तो उसे याद आया कि उसका झूला ऊपर ही रह गया है।

publive-image

वह अपना झूला लेने के लिए ऊपर चढ़ा और नीचे उतर ही रहा था तभी मुर्गी ने बांग दे दिया। जैसे ही सुबह हुई वह व्यक्ति वही रह गया। मंदिर के शिखर पर आज भी व्यक्ति का आकार दिखाई देता है।

शिवरात्री पर लगता है लाखों भक्‍तों का मेला

महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर ग्राम उदयपुर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।

Advertisment

गांव के प्रचीन प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

शिवरात्री और सावन के पूरे दिन मंदिर भोले के जयकारों से गूंजता रहता है।

मंदिर आने का रास्‍ता

बाय एयर- विदिशा मध्य प्रदेश के मध्य में स्थित है और यह राजधानी भोपाल के बहुत पास है, विदिशा सड़क और रेल संपर्क से दोनों ओर से जाने योग्य है।

भोपाल (65 किलोमीटर) निकटतम हवाई अड्डा है, जो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और उदयपुर से जुड़ा हुआ है। टैक्सी-सवारी में विदिशा से भोपाल पहुंचने में लगभग 1-2 घंटे लगते हैं।

ट्रेन से- विदिशा रेलवे स्टेशन मुख्य रेलवे ट्रैक दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से हैदराबाद से जुड़ा हुआ है।

आने और जाने वाली ट्रेन विदिशा से गुजरती हैं। यहां आके आप मंदिर के लिए बस या टैक्‍सी कर सकते हैं।

सड़क के द्वारा- भोपाल-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-146 सांची-विदिशा-सागर से गुजरता हैI विदिशा से भोपाल की दूरी 60 किलो मीटर है।

राज्य उच्च मार्ग 19 विदिशा से अशोक नगर जाता है। इससे होते हुए भी आप मंदिर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Shiv Puja: सावन से पहले जान लें ये बातें, शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, व्रत-पूजन का फल हो जाएगा निष्‍फल !

Advertisment
चैनल से जुड़ें