Advertisment

Bihar Election 2025: बिहार में NDA का सीट बंटवारा फाइनल, BJP और JDU बराबर सीटों पर लड़ेंगी, मांझी-कुशवाहा को 6-6 सीटें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA (National Democratic Alliance) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है।

author-image
anurag dubey
Bihar Election 2025: बिहार में NDA का सीट बंटवारा फाइनल, BJP और JDU बराबर सीटों पर लड़ेंगी, मांझी-कुशवाहा को 6-6 सीटें

हाइलाइट्स 

  • NDA का सीट बंटवारा फाइनल
  •  BJP और JDU लड़ेंगी 101-101 सीटों पर
  •  चिराग को- 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें
Advertisment

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA (National Democratic Alliance) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) [LJP(R)] को 29, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा [HAM] और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा [RLM] को 6-6 सीटें दी गई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1977355427797930458

https://twitter.com/dpradhanbjp/status/1977352681577414772

 BJP और JDU लड़ेंगी 101-101 सीटों पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के अंदर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों ही 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस समझौते की घोषणा एनडीए के शीर्ष नेताओं ने पटना में की। दोनों दलों के बीच पिछले चुनाव की तुलना में सीटों की संख्या में मामूली कमी की गई है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Ayodhya Double Decker Bus: लखनऊ से अयोध्या के बीच शुरू हुई डबल डेकर बस सेवा, इतने किराए में पहुंचेंगे अयोध्या

Advertisment

LJP (रामविलास) को 29 सीटें

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को 29 सीटें दी गई हैं। यह वही पार्टी है जो 2020 के चुनाव में अकेले लड़ी थी और जदयू के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस बार चिराग NDA में लौट आए हैं और अपनी पहचान “मोदी का सिपाही” के रूप में पेश कर रहे हैं।

मांझी और कुशवाहा को मिली 6-6 सीटें

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटें मिली हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। दोनों ही नेता महादलित और कुशवाहा वोट बैंक को साधने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2020 में कैसा था प्रदर्शन

2020 के चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 पर जीत दर्ज की थी, जबकि जदयू ने 115 सीटों पर लड़कर 43 सीटें जीती थीं। उस समय लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर जीत सकी थी। एनडीए का यह नया समीकरण जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भाजपा और जदयू ने अपनी परंपरागत सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम को सीमित लेकिन रणनीतिक सीटें दी गई हैं।

Advertisment

UP Weather Today: यूपी से मानसून विदा, पहाड़ों पर बर्फबारी से सुबह-शाम का लुढ़का पारा.. IMD ने जारी किया अपडेट

up-weather-today-monsoon-withdrawal-imd-forecast-lucknow-temperature-2025 hindi news zxc-Picsart-AiImageEnhancer

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून (UP Monsoon 2025) की विदाई का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से प्रदेश और उत्तर भारत से लौट जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) लोजपा रामविलास (LJP Ramvilas) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) भाजपा (BJP) बिहार राजनीति (Bihar Politics) बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) जदयू (JDU) उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) NDA सीट शेयरिंग (NDA Seat Sharing)
Advertisment
चैनल से जुड़ें