Advertisment

NCP leader Jayant Patil: डेंगू की चपेट में आए एनसीपी नेता पाटिल, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके जयंत पाटिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं।

author-image
Bansal News
NCP leader Jayant Patil: डेंगू की चपेट में आए एनसीपी नेता पाटिल, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

मुंबई। NCP leader Jayant Patil: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके जयंत पाटिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। राकांपा के शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर खुद के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी दी।

Advertisment

जांच रिपोर्ट में हुई डेंगू की पुष्टि

पाटिल ने बताया कि उन्हें सोमवार से बुखार है और चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने (डेंगू की) जांच करवाई। राकांपा नेता ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुछ दिन आराम करने के बाद मैं अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट आऊंगा।’’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी हाल में डेंगू हो गया था।

अजित ने भाजपा का थामा था हाथ

अजित ने इस साल जुलाई में राकांपा से बगावत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थाम लिया था और महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए थे।

Delhi News, NCP leader, Jayant Patil, Maharashtra Government

Delhi News maharashtra government jayant patil ncp leader
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें