Advertisment

MP के स्कूलों में अनिवार्य होंगी NCERT की किताबें: शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, इनमें ऑथेंटिक सिलेबस, कीमत भी कम

MP NCERT Books: मध्यप्रदेश के स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य की जाएंगी। यह घोषणा प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने की।

author-image
BP Shrivastava
MP NCERT Books

MP NCERT Books: मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें अनिवार्य की जाएंगी। इनमें ऑथेंटिक सिलेबस रहता है और इनकी कीमत भी कम रहती है।

Advertisment

'नई शिक्षा नीति के तहत उठाया जा रहा कदम'

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शनिवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में थे। उन्होंने कहा, यह कदम नई शिक्षा नीति के तहत उठाया जा रहा है। CBSE से संबद्ध स्कूलों को अपने निर्धारित मापदंडों के अनुसार कुछ स्थानीय स्तर की किताबें शामिल करने की छूट रहेगी। हालांकि, इन स्कूलों को भी NCERT की किताबों का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में 4 बैंक अफसरों को 3-3 साल की कैद: 9 हजार की वसूली के लिए 50 हजार में नीलाम कर दी थी 1.76 लाख की जमीन

शिक्षा मंत्री बोले- सख्ती से पालन करा रहे हैं

शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा की 'नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री की सोच मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें यही है कि एनसीईआरटी की बुक्स भी अनिवार्य रूप से सभी स्कूलों में लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की बुक में तयशुदा सिलेबस रहता है। इसलिए पूरे प्रदेश में सख्ती से इसका पालन करा रहे हैं।

Advertisment

MP Judge Transfer: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने किया 300 से ज्यादा जिला जजों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट

MP District Judge Transfer List High Court Order

MP Judge Transfer: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग जिला सत्र न्यायालयों में पदस्थ 300 से ज्यादा जजों का ट्रांसफर किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह के जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट में OSD के पद पर पदस्थ मुकेश रावत, रजिस्ट्रार (जिला स्थापना), विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च न्यायालय का दायित्व दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP NCERT Books NCERT Books Compulsory MP Schools Education Minister Announce Rao Uday Pratap Singh Narsinghpur News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें